- Advertisement -

वॉशिंगटन में मचा हड़कंप, आर्मी बेस के ऊपर मंडराया अंजान ड्रोन; यहीं रहते हैं विदेश और रक्षा मंत्री

अमेरिका-इज़रायल और ईरान के बीच जारी तनाव अब और ज्यादा गंभीर होता जा रहा है। मिडिल ईस्ट का माहौल लगातार गर्म है और तीनों देशों के बीच टकराव खुलकर सामने आ रहा है।

3 Min Read

अमेरिकाइज़रायल और ईरान के बीच जारी तनाव अब और ज्यादा गंभीर होता जा रहा है। मिडिल ईस्ट का माहौल लगातार गर्म है और तीनों देशों के बीच टकराव खुलकर सामने आ रहा है। ईरान जहां अमेरिका और इज़रायल को जवाब देने की तैयारी में है, वहीं दोनों देश भी पूरी ताकत के साथ मोर्चे पर डटे हुए हैं। इसी बीच अमेरिका से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। राजधानी वॉशिंगटन स्थित एक आर्मी बेस के ऊपर अचानक एक संदिग्ध ड्रोन मंडराता नजर आया, जिससे पूरे बेस में हड़कंप मच गया और अधिकारियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

- Advertisement -
Ad image

जानकारी के मुताबिक, जिस हाई-सिक्योरिटी आर्मी बेस के ऊपर यह ड्रोन देखा गया, वहां अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ का ठिकाना बताया जा रहा है। इस इलाके की सुरक्षा इतनी कड़ी मानी जाती है कि बिना अनुमति के कोई भी गतिविधि संभव नहीं होती। ऐसे में ड्रोन की मौजूदगी ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि यह ड्रोन कहां से आया और इसके पीछे किसका हाथ है।

घटना के बाद वॉशिंगटन में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है। अमेरिकी सेना ने पूरे इलाके को हाई अलर्ट पर डाल दिया है और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। यह घटना ऐसे समय पर हुई है, जब अमेरिका और इज़रायल के हमलों में ईरान के कई बड़े नेता मारे जा चुके हैं और ईरान लगातार जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दे रहा है। ऐसे में इस ड्रोन की मौजूदगी को काफी गंभीरता से लिया जा रहा है।

- Advertisement -
Ad image

अमेरिका अपनी आधुनिक तकनीक और मजबूत सुरक्षा व्यवस्था के लिए जाना जाता है, लेकिन इस तरह सुरक्षा घेरे में सेंध लगने से अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए व्हाइट हाउस में एक आपात बैठक बुलाई गई है, जिसमें आगे की रणनीति पर चर्चा की जा रही है। साथ ही, मार्को रुबियो और पीट हेगसेथ की सुरक्षा को लेकर भी समीक्षा की जा रही है, हालांकि फिलहाल उनके ठिकाने में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Keywords: Washington Drone Incident, US Army Base Drone, Marco Rubio Security, Pete Hegseth Base, US Security Alert, White House Emergency Meeting, US Iran Israel Tension

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू