केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद असम विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूचि जारी कर दी है। बीजेपी ने अपने पहली सूचि में 88 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। सूचि जारी करने से पहले हुई बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, PM मोदी, केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल थे।
भाजपा ने असम विधानसभा चुनाव के लिए 88 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 19, 2026
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा जालुकबारी से चुनाव लड़ेंगे, प्रद्युत बोरदोलोई को दिसपुर से टिकट मिला। pic.twitter.com/8t4fP3DyL9
प्रमुख उम्मीदवारों में गोलाकगंज से अश्विनी राय सरकार, धुबरी से उत्तम प्रसाद, बिसिंग-जोरजा से माधवी दास, गोलपारा वेस्ट (ST) से पबित्र राभा, दूधनोई (ST) से टंकेश्वर राभा, अभयपुरी से भूपेन रॉय और बिजनी से अरुण कुमार डे को टिकट दिया गया है।
इसके अलावा भवानीपुर-सरभोग से रंजीत कुमार दास, मांडिया से बदाल चंद्र अरिया, चमरिया से ज्योत्सना कलिता और बोको-चायगांव (ST) से राजू मेच को उम्मीदवार बनाया गया है।
सूची के दूसरे भाग में पलसाबाड़ी से हिमांशु शेखर बैश्य, रंगिया से भाबेश कलिता, कमलपुर से दिगंता कलिता, दिसपुर से प्रद्युत बोरदोलोई और न्यू गुवाहाटी से डॉ. दीपु रंजन शर्मा को टिकट मिला है।
गुवाहाटी सेंट्रल से विजय कुमार गुप्ता, जालुकबाड़ी से डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा, बरखेत्री से नारायण डेका, नलबाड़ी से जयंता मल्ला बरुआ और तिनसुकिया से चंद्रमोहन पटोवरी को उम्मीदवार बनाया गया है।
इसके साथ ही तामुलपुर (ST) से बिस्वजीत दैमरी, गोरेश्वर से विक्टर कुमार दास, तंगला से बिकन चंद्र डेका, सिपाझार से डॉ. परमानंद राजबोंगशी और मंगलदोई से नीलिमा देवी को टिकट दिया गया है।
अन्य उम्मीदवारों में जागीरोड (SC) से पियूष हजारिका, मोरीगांव से रामाकांत देवरी, ढिंग से डॉ. मुकुट कुमार देबनाथ, सामगुड़ी से अनिल सैकिया, बरहामपुर से जितु गोस्वामी और नगांव-बटाद्राबा से रूपक शर्मा शामिल हैं।
इस तरह भाजपा ने असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों की अहम सूची जारी कर दी है और चुनावी तैयारियों को तेज कर दिया है।
Keywords: Assam Election 2026, BJP Candidate List Assam, 88 Candidates BJP Assam, Assam विधानसभा चुनाव 2026, Himanta Biswa Sarma

