बिहार की राजनीति से एक बड़ी खबर सामने आई है। मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह को चर्चित दुलारचंद यादव हत्याकांड में अदालत से जमानत मिल गई है। जानकारी के अनुसार, वे आज शाम या फिर कल तक जेल से रिहा हो सकते हैं। इस फैसले के बाद उनके समर्थकों में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद यह निर्णय सुनाया, हालांकि अभी तक जमानत की शर्तों को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
यह मामला उस वक्त सुर्खियों में आया था, जब बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता दुलारचंद यादव की मोकामा टाल इलाके में हत्या कर दी गई थी। इसी मामले में अनंत सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, जहां से अब उन्हें राहत मिल गई है।
राजनीति से संन्यास का ऐलान
गौरतलब है कि जमानत मिलने से पहले ही अनंत सिंह ने 16 मार्च को सक्रिय चुनावी राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी। बेउर मॉडल जेल से वोट डालने के लिए विधानसभा पहुंचने के दौरान उन्होंने कहा था कि अब वे चुनाव नहीं लड़ेंगे। इस दौरान उन्होंने यह भी संकेत दिया कि अब उनके बेटों के राजनीति में आने का समय है।
Keywords: Anant Singh, Dularchand Yadav Murder Case, Mokama MLA, Jan Suraj Party Worker Murder

