- Advertisement -

पवन सिंह और ज्योति विवाद में नया मोड़, ससुर ने कहा ‘बेटी को MLA बना दीजिए’!

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहा विवाद अब और गंभीर हो गया है। पवन सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुलासा किया कि उनकी ससुराल वालों ने उनसे ज्योति को विधायक (MLA) बनाने की मांग की थी।

4 Min Read

भोजपुरी स्टार पवन सिंह इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। उनकी पत्नी ज्योति सिंह से जुड़े विवाद ने अब नया मोड़ ले लिया है। हाल ही में पवन सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले पर खुलकर बात की, जिसके बाद ज्योति ने भी सोशल मीडिया पर अपनी बात रखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ से कार्रवाई की मांग की है।

- Advertisement -
Ad image

पवन सिंह ने बताया “मर्द का दर्द कोई नहीं देखता”

प्रेस कॉन्फ्रेंस में पवन सिंह ने कह “महिलाओं के आंसू सबको दिख जाते हैं, लेकिन मर्द का दर्द कोई नहीं देखता। फैमिली की बातें कैमरे पर नहीं, कमरे में सुलझानी चाहिए।”उन्होंने यह भी कहा कि “जो लोग इस मामले में मज़े ले रहे हैं, उन्हें समझना चाहिए कि यह एक पारिवारिक मामला है।”

“ससुर ने कहा था बेटी को विधायक बना दीजिए”

पवन सिंह ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा,“ज्योति जी का अपनापन अब क्यों दिख रहा है, चुनाव से पहले क्यों नहीं? जब मैं अमित शाह और धर्मेंद्र प्रधान से मिला था, तब ज्योति के पिता ने मुझसे कहा था ‘मेरी बेटी को विधायक बना दीजिए’। मैंने साफ कहा कि यह मेरे हाथ की बात नहीं है। लेकिन मुझे नहीं लगा था कि राजनीति की चाह में यह सब होगा।”

- Advertisement -
Ad image

उन्होंने आगे कहा कि यह मामला अब कोर्ट में है और कानून दोनों के लिए समान है। “इस केस ने मेरी इमेज को बहुत नुकसान पहुंचाया है,” ।

“उस रात मैंने कार में गुजारी “

पवन सिंह ने उस रात का जिक्र करते हुए बताया, “मैं मीटिंग में था जब पता चला कि ज्योति घर पहुंच गई हैं। तबीयत ठीक नहीं थी, फिर भी मिलने गया। ज्योति ने कहा कि जब तक तलाक का फैसला नहीं होता, वह यहीं रहेंगी। मैंने समझाने की कोशिश की, उनके लिए खाना भी बनवाया। लेकिन माहौल बिगड़ गया। मैंने धनंजय से कहा कि ध्यान रखे कि ज्योति को कोई तकलीफ न हो। इसके बाद मैंने पूरी रात अपनी कार में बिताई।”

ज्योति सिंह ने सीएम योगी से लगाई गुहार

दूसरी ओर, ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट साझा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की मांग की। उन्होंने लिखा “माननीय मुख्यमंत्री जी, एक ओर सरकार ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के नारे देती है, वहीं दूसरी ओर पुलिस ही एक बेटी के साथ दुर्व्यवहार कर रही है। क्या आज एक पत्नी अगर अपने पति से मिलने जाती है तो उस पर मुकदमा दर्ज कर दिया जाता है? मैं बलिया की बेटी हूं और आपसे इंसाफ चाहती हूं। ऐसे पुलिस अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि कोई भी भविष्य में ऐसी गलती करने से पहले सौ बार सोचे।”

इस तरह यह मामला अब निजी विवाद से आगे बढ़कर सियासी और सामाजिक चर्चा का विषय बन गया है। दोनों ओर से लगातार बयानबाजी जारी है और अब सबकी नज़र कोर्ट के फैसले पर टिकी है।

Keywords: Pawan Singh Controversy, Jyoti Singh Statement, Pawan Singh Wife, Bhojpuri Actor News, Pawan Singh MLA Demand, CM Yogi Adityanath Reaction, Pawan Singh Press Conference

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू