कहते हैं लड़की अपने मां-बाप के आंचल में सबसे ज्यादा खुद को महफूज समझती हैं। जहां मां के लिए बेटा राजा होता है तो बेटी बाप के लिए किसी परी से कम नहीं होती है। लेकिन बदलते वक्त के साथ कुछ कलयुगी बाप ऐसे भी अब सामने आने लगे हैं, जिसके बारे में जानकार हर कोई हैरान हो जाता है। एक बार तो खुद के कानों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है कि क्या कोई बाप अपनी बेटी के साथ ऐसी घिनौनी हरकत कर सकता है। एक ऐसा ही दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक बाप ने अपनी हवस की आग बुझाने के लिए बेटी के अस्मत को तारतार कर दिया। घटना की जानकारी सामने आने पर पुलिस ने मामाला दर्ज कर लिया है और आरोपी बाप को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला फरीदाबाद के बल्लभगढ़ का है। जहां पर एक कलियुगी बाप अपनी ही 14 साल की बेटी की इज्जत के साथ खेलता रहा। इस कलयुगी बाप बाप को शराब की गंदी लत थी। शराब पिने के बाद कलयुगी बाप दरिंदा बन गया और अपनी बेटी के साथ पिछले दो महीने से दुष्कर्म जैसी घिनौनी करतूत को अंजाम देता रहा। इस घटना पर से पर्दा उस वक्त उठा जब पीड़ित लड़की की तबियत खराब हो गया और उसके बाद पड़ोसी उसे इलाज के लिए नजदीक के डॉक्टर के पास लेकर गए। जहां पर जांच के दौरान लड़की ने अपने ऊपर बीती यातनाओं के बारे में उन्हें बताया। जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और लड़की के बयान के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और कलयुगी बाप को गिरफ्तार कर लिया।
पति से परेशान होकर पत्नी बहन के घर चली गई थी………
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 42 साल का दरिंदा बाप शराब पिने का आदि था। अक्सर शराब के नशे में अपनी से झगड़ा करता था। इन्हीं झगड़ो से तंग आकर एक उसकी पत्नी अपने दो बच्चों को अपने साथ लेकर अपनी बहन के घर चरखी दादरी चली गई। मां के जाने के बाद 14 साल की पीड़ित अपने तीन छोटे भाई-बहनों के साथ अपने घर रुक गई। पीड़िता 7वीं कक्षा की छात्रा है। इसके अलावा वो परिवार का देखरेख करने लगी। लेकिन उसे क्या पता था उसे अपने कलयुगी बाप से ऐसा दर्द मिलेगा जो वो शायद ही कभी भुला पाएगी।
कलयुगी बाप करने लगा था दुष्कर्म
पत्नी के जाने के बाद शराबी कलयुगी बाप इंसान से उस वक्त जानवर बन गया जब उसकी नजर 14 साल की बेटी पर पड़ी। फिर क्या उसने अपनी बेटी के साथ हर रात दुष्कर्म करने लगा। वहीं बाप की इस हरकत से घबराकर लड़की किसी से कुछ कहने से डरने लगी थी और चुपचाप इस तकलीफ को झेलती रही। फ़िलहाल अब आरोपी बाप गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके ऊपर पोक्सो एक्ट तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं लड़की के दूसरी बहनों की काउंसलिंग की जा रही है ताकि उसने किस किस के साथ ऐसी घिनौनी हरकत की है उसका पता लगाया जा सके।
Keywords: Uttar Pradesh Crime News, Rape Case, Father Rapes Daughter

