- Advertisement -

मुस्लिम एक्ट्रेस बनीं रामायण के लक्ष्मण की बहू , 4 साल छोटे हिंदू एक्टर से दूसरी शादी, ससुर भी हैं दो बार तलाकशुदा!

टीवी एक्ट्रेस सारा खान ने 14 साल बाद दूसरी शादी कर ली है। उन्होंने अपने से 4 साल छोटे हिंदू एक्टर कृष पाठक से 6 अक्टूबर को कोर्ट मैरिज की। कृष, रामायण के लक्ष्मण सुनील लहरी के बेटे हैं।

4 Min Read

टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस सारा खान ने 14 साल बाद दूसरी शादी कर ली है। सारा ने इस बार अपने से चार साल छोटे हिंदू एक्टर और प्रोड्यूसर कृष पाठक से शादी की है। दिलचस्प बात यह है कि कृष, रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी के बेटे हैं। 6 अक्टूबर को दोनों ने कोर्ट मैरिज की और 8 अक्टूबर को अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं।

- Advertisement -
Ad image

डेटिंग ऐप पर हुई मुलाकात

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सारा और कृष की मुलाकात एक डेटिंग ऐप पर हुई थी। दोनों करीब एक साल से रिलेशनशिप में थे और एक-दूसरे को अच्छे से जानने के बाद शादी का फैसला किया। सारा ने अपने इंस्टाग्राम पर चार खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें से एक में उनके मैरिज सर्टिफिकेट की झलक भी दिखाई दे रही है। कोर्ट मैरिज के दौरान सारा काफी इमोशनल हो गई थीं। उन्होंने कहा, “जब मैं साइन कर रही थी, मेरे रोंगटे खड़े हो गए थे। ये एहसास शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। कृष के साथ रहते हुए मैं खुद को पहले ही उनकी पत्नी जैसा महसूस करने लगी थी।”

सारा खान का प्यार और धर्म पर बयान

सारा ने अपने शादी पोस्ट के कैप्शन में लिखा , “अब दो आस्थाएं एक हो गई हैं। स्क्रिप्ट एक है और प्यार बेहिसाब। हमारे साइन सील हो गए हैं ‘कुबूल है’ से लेकर ‘सात फेरे’ तक। इस दिसंबर में हमारी कसमें इंतजार कर रही हैं। दो दिल, दो संस्कृतियां अब हमेशा के लिए एक साथ हैं।” उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और फैंस ने सारा को ढेरों शुभकामनाएं दीं।

- Advertisement -
Ad image

दिसंबर में होगी ग्रैंड वेडिंग

सारा ने बताया कि कोर्ट मैरिज उनके लिए एक पर्सनल मोमेंट था, लेकिन 5 दिसंबर को वह ग्रैंड वेडिंग करेंगी।
उन्होंने कहा कि शादी के सभी रीति-रिवाज पूरे धूमधाम से होंगे। यह समारोह दोनों परिवारों की संस्कृतियों को मिलाकर आयोजित किया जाएगा।

सुनील लहरी के बेटे हैं कृष पाठक

कृष पाठक टीवी शोज ‘पीओडब्ल्यू: बंदी युद्ध के’ और ‘ये झुकी झुकी सी नजर’ में नजर आ चुके हैं।
वह रामायण के लक्ष्मण यानी सुनील लहरी के बेटे हैं। सुनील लहरी ने दो शादियां की थीं पहली पत्नी राधा सेन से उनका तलाक हो गया था। इसके बाद उन्होंने भारती पाठक से शादी की, जो कृष की मां हैं। जब कृष सिर्फ 9 महीने के थे, तब उनके माता-पिता का भी तलाक हो गया था। कृष की परवरिश उनकी मां ने अकेले की। उन्होंने बताया कि सिंगल मदर के साथ बड़ा होना उन्हें मजबूत बनाता गया। हालांकि, उन्होंने अपने पिता से रिश्ता बनाए रखा है, लेकिन अपना सरनेम मां का ही इस्तेमाल करते हैं।

सारा खान की पहली शादी

सारा की पहली शादी 2010 में एक्टर अली मर्चेंट से हुई थी वह भी ‘बिग बॉस’ के घर के अंदर।
हालांकि, यह शादी सिर्फ एक साल में टूट गई और 2011 में उनका तलाक हो गया।
बाद में सारा ने कहा था कि उनकी शादी लीगल नहीं थी और अली ने कई बार उन्हें धोखा दिया था।
वहीं, अली ने भी बाद में दो और शादियां कीं दूसरी शादी 2021 में टूटी और तीसरी 2023 में हुई।

Keywords: Sara Khan Second Marriage, Krish Pathak Actor, Sunil Lahri Son, Lakshman Daughter-In-Law, Muslim Actress Hindu Husband, Sara Khan Wedding 2025

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू