Mumbai Dry Days January 2026: अगर आप जनवरी 2026 में मुंबई में पार्टी, यात्रा या किसी खास सेलिब्रेशन की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ड्राई डे की जानकारी आपके लिए बेहद ज़रूरी है। महाराष्ट्र सरकार के आबकारी नियमों के तहत इन दिनों शराब की बिक्री पर पूरी तरह रोक रहती है। यह आर्टिकल आपको जनवरी 2026 के सभी ड्राई डे, उनके कारण, नियम और बेहतर प्लानिंग के ऑप्शंस की पूरी जानकारी देता है।
ड्राई डे क्या होते हैं?
ड्राई डे वो खास दिन हैं, जब सरकार शराब बेचने पर रोक लगा देती है। मुंबई जैसे बड़े शहर में इसका असर सीधा-सीधा बार, पब, होटल, रेस्टोरेंट और वाइन शॉप्स पर दिखता है। इन दिनों शराब खरीदना या मंगवाना पूरी तरह गैरकानूनी है। हां, पहले से खरीदी हुई शराब अगर आपके पास है और वो तय सीमा में है, तो उसे घर पर रखना दिक्कत की बात नहीं है। मुंबई में ये ड्राई डे धार्मिक, राष्ट्रीय या ऐतिहासिक वजहों से आते हैं। इसलिए ये जानना जरूरी है कि कब-कब ड्राई डे पड़ने वाला है।
मकर संक्रांति
जनवरी 2026 का पहला ड्राई डे मकर संक्रांति के दिन पड़ेगा ये त्योहार बुधवार, 14 जनवरी 2026 को है। मकर संक्रांति हिंदू धर्म का बड़ा त्योहार है, जब सूरज मकर राशि में जाता है और उत्तरायण की शुरुआत होती है। इसे नई उम्मीद, पॉजिटिव एनर्जी और बदलाव का संकेत मानते हैं। चूंकि ये सौर कैलेंडर के हिसाब से आता है, इसकी तारीख हर साल लगभग एक जैसी रहती है। इसी वजह से मुंबई और पूरे महाराष्ट्र में इस दिन शराब की बिक्री बंद रहती है।
The joy of Makar Sankranti comes alive as the Kite Festival 2026 paints the skies of Jaipur with colour and celebration. Thousands of kites fill the sky, creating a festive canvas of culture, festivity, and shared happiness.#RajasthanTourism #IncredibleRajasthanOfficial
— Rajasthan Tourism (@my_rajasthan) January 3, 2026
(1/2) pic.twitter.com/vy7xnZ1fvS
रिपब्लिक डे
सोमवार, 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस है ये साल के तीन राष्ट्रीय ड्राई डे में से एक है। इस दिन मुंबई में हर नियम सख्ती से लागू होते हैं। शराब की दुकानें, होटल बार, पब, क्लब सब कुछ पूरी तरह बंद रहता है। ये दिन हमारे संविधान और लोकतंत्र का जश्न है, इसलिए यहां किसी भी तरह की छूट की उम्मीद मत कीजिए। अगर आप उस दिन बाहर खाने या किसी पार्टी का सोच रहे हैं, तो ध्यान रहे, कहीं भी शराब नहीं मिलेगी।
🇮🇳𝐍𝐚𝐭𝐢𝐨𝐧 𝐜𝐞𝐥𝐞𝐛𝐫𝐚𝐭𝐞𝐬 𝟕𝟔𝐭𝐡 𝐑𝐞𝐩𝐮𝐛𝐥𝐢𝐜 𝐃𝐚𝐲 𝐭𝐨𝐝𝐚𝐲. #RepublicDayWithAkashvani #RepublicDay | #RepublicDayParade | #RepublicDay2025 pic.twitter.com/QXfbD78CEy
— All India Radio News (@airnewsalerts) January 26, 2025
शहीद दिवस 2026
जनवरी का तीसरा ड्राई डे शहीद दिवस पर होगा शुक्रवार, 30 जनवरी 2026। ये दिन महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के नाम से जाना जाता है और इसे देश के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाते हैं। कई जगहों पर इसे भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु जैसे क्रांतिकारियों की याद से भी जोड़ते हैं। इस मौके पर महाराष्ट्र भर में शराब की बिक्री पर पूरी तरह रोक रहती है। ये दिन शांति, सोच और देशभक्ति के नाम रहता है।
देश मना रहा है साहिबजादों के शौर्य और बलिदान को समर्पित 'वीर बाल दिवस'
— डीडी न्यूज़ (@DDNewsHindi) December 26, 2025
26 दिसंबर का दिन साहिबजादों की अटूट वीरता और साहस को नमन करने का है। यह दिन युवाओं में देशभक्ति, अनुशासन और संकल्प की भावना जागृत कर 'विकसित भारत' की नींव मजबूत करने का अवसर है।
आइए, इस गौरवशाली विरासत को हर… pic.twitter.com/tczLOuLXuS
ड्राई डे पर क्या नहीं कर सकते?
ड्राई डे के दिन मुंबई में शराब खरीदना पूरी तरह मना है। वाइन शॉप, बार, पब, क्लब, रेस्टोरेंट सब बंद रहते हैं, और ऑनलाइन या होम डिलीवरी भी नहीं चलती। अगर कोई इन नियमों का उल्लंघन करता है, तो उस पर सीधा जुर्माना या कानूनी कार्रवाई हो सकती है। बाहर से आने वालों या नए लोगों को खास ध्यान रखना चाहिए, “मुझे पता नहीं था” यहां कोई बहाना नहीं चलता।
ड्राई डे में भी कैसे बनाएं अपना प्लान खास?
ड्राई डे का मतलब ये नहीं कि आपकी सारी मौज-मस्ती खत्म हो गई। मुंबई में शराब के अलावा भी ढेर सारे मज़ेदार ऑप्शन हैं। चाहें तो घर पर दोस्तों के साथ छोटी-सी पार्टी कर सकते हैं, मॉकटेल्स ट्राय करिए या फिर किसी अच्छे रेस्टोरेंट में देर रात का खाना खा सकते हैं। लाइव म्यूजिक, थिएटर, स्टैंड-अप कॉमेडी, आर्ट गैलरी घूमना या समंदर किनारे टहलना, ये सब भी कम मजेदार नहीं है।
ज़रूरी सुझाव
मुंबई में ड्राई डे के नियमों को लेकर कोई ढिलाई नहीं है, तो बेहतर है कि पहले से अपनी प्लानिंग कर लें। महाराष्ट्र आबकारी विभाग की ऑफिशियल घोषणाओं पर नजर रखें, क्योंकि कई बार लोकल वजहों से एक्स्ट्रा ड्राई डे भी आ जाते हैं। सही जानकारी के साथ आप न सिर्फ कानूनी झंझट से बचेंगे, बल्कि जनवरी 2026 में मुंबई का वक्त भी खुलकर जी पाएंगे।
Keywords: Mumbai Dry Days January 2026, Mumbai Alcohol Ban Dates, Republic Day Dry Day Mumbai, Makar Sankranti Dry Day

