- Advertisement -

Mumbai BMC Election 2026: 100 यूनिट बिजली फ्री से लेकर मुफ्त बस राइड तक, जानें ठाकरे बंधुओं ने घोषणापत्र में किए कौन-कौन से वादें

बीएमसी चुनाव से पहले शिवसेना (उद्धव गुट), मनसे और एनसीपी (शरद पवार गुट) ने मिलकर घोषणापत्र जारी किया, जिसमें मुंबई की पहचान, स्वास्थ्य, परिवहन और पर्यावरण से जुड़ी बड़ी योजनाओं का वादा किया गया।

4 Min Read

मुंबई नगर निगम चुनावों के मद्देनज़र शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे), महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना, और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) एक साथ आ गए हैं। इन तीनों ने मिलकर अपना साझा घोषणापत्र जारी किया, जिसका नाम है ‘शिवशक्तीचा वचननामा, ठाकरेंचा शब्द’। इस दस्तावेज़ ने बीएमसी चुनाव की फिजा ही बदल दी। बीस साल बाद उद्धव और राज ठाकरे का मंच साझा करना खुद एक बड़ा सियासी इशारा था। शिवसेना भवन में हुए इस कार्यक्रम में गठबंधन ने ताकत दिखाई और मुंबई के लिए अपनी साझा सोच सबके सामने रखी।

- Advertisement -
Ad image

घोषणापत्र जारी करते वक्त उद्धव ठाकरे ने मौजूदा राजनीति पर सीधा वार किया। उन्होंने कहा, आज देश में लोकतंत्र की जगह भीड़तंत्र दिख रहा है। उद्धव ने सत्ताधारी गठबंधन पर आरोप लगाया, पहले वोटों की चोरी हुई, अब उम्मीदवारों की “चोरी” हो रही है। उन्होंने राज्य चुनाव आयोग से मांग की कि जहां नगर निकाय चुनावों में निर्विरोध चुन लिया गया है, वहां फिर से चुनाव कराए जाएं।

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के नाम पर बनेगा सबसे बड़ा लाइब्रेरी

घोषणापत्र का बड़ा हिस्सा मुंबई की सांस्कृतिक पहचान और विरासत को बचाने पर है। गठबंधन ने साफ कहा, मुंबईपण से कोई समझौता नहीं होगा। भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के नाम पर देश का सबसे बड़ा पुस्तकालय बनाने का वादा किया गया है। साथ ही, शिवाजी पार्क के संयुक्त महाराष्ट्र स्मृति दालान के नवीनीकरण और मुंबई-महाराष्ट्र के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान बताने वाले नए स्मृति दालान की योजना भी इसमें है।

- Advertisement -
Ad image

घोषणापत्र में एक आधुनिक ‘मुंबई म्यूज़ियम’ बनाने की बात भी है, जिसमें सात द्वीपों से लेकर आर्थिक राजधानी बनने तक का सफर दिखाया जाएगा। कपड़ा मिलों से आईटी हब बनने और उद्योग जगत के सफर को भी इसमें शामिल किया जाएगा। ऊपर से, बालासाहेब ठाकरे के नाम पर कला महाविद्यालय खोलने का वादा भी है, जहां फाइन आर्ट्स, एप्लाइड आर्ट्स और सिनेमा तकनीक की पढ़ाई होगी।

स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन और बुनियादी सुविधाएं

स्वास्थ्य सेवाओं को गठबंधन ने सबसे ऊपर रखा है। वादा किया गया है, मुंबई में पांच नए मेडिकल कॉलेज खुलेंगे, पालिका अस्पतालों की ओपीडी क्षमता दोगुनी की जाएगी, और बड़े अस्पतालों में रोबोटिक ऑपरेशन थिएटर और डिजिटल एंजियोग्राफी जैसी नई सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही, शताब्दी और एमटी अग्रवाल जैसे अस्पतालों के निजीकरण का विरोध दोहराया गया और उन्हें सार्वजनिक बनाए रखने का भरोसा दिया गया।

आपदा प्रबंधन में मुंबई महापालिका के कंट्रोल रूम और विभाग के आधुनिकीकरण की बात है, हर प्रशासनिक इलाके में फौरन रिस्पॉन्स टीम बनेगी, फायर सर्विस भी अपग्रेड होगी। बुजुर्गों के लिए 24×7 हेल्थ कंट्रोल रूम, घर-घर स्वास्थ्य सेवा, महापालिका की एंबुलेंस और शववाहिका सेवा, और मुंबई का अपना सुपर स्पेशियलिटी कैंसर अस्पताल भी वादों में शामिल हैं।

पर्यावरण, परिवहन और राहत के वादे

पर्यावरण का मुद्दा भी घोषणापत्र में सबसे आगे है। गठबंधन ने साफ कह दिया, मुंबईकरों पर कचरा कर नहीं लगेगा। मानखुर्द डंपिंग ग्राउंड में बायो-माइनिंग के बाद वहां अंतरराष्ट्रीय स्तर का गार्डन बनेगा, और अगले दस साल में कांजूरमार्ग कचराभूमि पूरी तरह बंद कर देंगे। परिवहन में बेस्ट बस सेवा को मजबूत करना, इलेक्ट्रिक बसें बढ़ाना, महिलाओं और छात्रों के लिए मुफ्त सफर, 100 यूनिट तक मुफ्त बिजली, बेहतर पार्किंग और ट्रैफिक से राहत देने का वादा किया गया है। साथ ही, आरे जंगल, संजय गांधी नेशनल पार्क, महालक्ष्मी रेसकोर्स जैसी हरी-भरी जगहों को बिल्डरों से बचाने और कोळीवाड़ा-आदिवासी पाड़ा जैसे इलाकों के हक की सुरक्षा का भरोसा भी दिया गया है।

Keywords: Mumbai BMC Election 2026, Mumbai Municipal Corporation, Uddhav Thackeray, Raj Thackeray, Shiv Sena, MNS, NCP Sharad Pawar

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू