- Advertisement -

‘बांग्लादेश भारत में टी20 वर्ल्ड कप मैच नहीं खेलेगा’, बांग्लादेश के कार्यवाहक खेल मंत्री ने दिया बड़ा बयान

बांग्लादेश सरकार और क्रिकेट बोर्ड ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर बयान दिया और कहा - 'बांग्लादेश भारत में टी20 वर्ल्ड कप मैच नहीं खेलेगा। इससे पहले बांग्लादेश ने हिंदू प्लेयर को टीम का कप्तान घोषित किया।

4 Min Read

भारतबांग्लादेश रिश्ते इन दिनों काफी नाजुक मोड़ पर आकर खड़े हैं। बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हमलों और बढ़ते धार्मिक तनाव की खबरों ने दोनों देशों के बीच पहले से चल रही राजनीतिक तकरार को और गहरा कर दिया है। अब तो इसका असर खेल के मैदान में भी दिखने लगा है। खेल को अक्सर राजनीति से अलग रखा जाता है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो पाया। दरअसल ये मामला मुस्तफिजुर रहमान के विवादों से जुड़ा है, जब BCCI ने KKR को बांग्लादेशी प्लेयर को रिलीज़ करने का आदेश दिया था। फिर खबर आई की टी20 वर्ल्ड कप मैच बांग्लादेश भारत में खेलेगा। लेकिन अभी बांग्लादेश के कार्यवाह खेल मंत्री आसिफ नजरूल का फेसबुक पोस्ट कुछ और ही बयां कर रहा है।

- Advertisement -
Ad image

मुस्तफिजुर रहमान का मामला बना विवादों का जड़

विवाद की जड़ बनी कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने की घटना। खबर ये भी आई कि ये फैसला सीधे BCCI के कहने पर हुआ, हालांकि इसकी वजह को लेकर कोई पुख्ता बयान नहीं दिया गया। बांग्लादेश में इसे सिर्फ क्रिकेट का मामला नहीं माना गया, बल्कि इसमें साफ़-साफ़ सियासी और सांप्रदायिक रंग दिखा। बांग्लादेश के कार्यवाहक खेल मंत्री आसिफ नजरूल ने सोशल मीडिया पर इसका खुलकर विरोध किया। उन्होंने कहा, अगर एक खिलाड़ी भारत में सुरक्षित महसूस नहीं करता, तो पूरी टीम को वहां भेजना सही नहीं है।

image 1

भारत में खेलने से बांग्लादेश ने किया इनकार

आसिफ नजरूल के बयान के बाद मामला और गंभीर हो गया, जब उन्होंने फेसबुक पोस्ट में दावा किया कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भारत में टी20 वर्ल्ड कप खेलने से इनकार करने का फैसला किया है। उन्होंने इस निर्णय को भारतीय क्रिकेट बोर्ड की कथित “हिंसक सांप्रदायिक नीति” से जोड़ते हुए इसका समर्थन किया। खेल मंत्री ने यह भी कहा कि उन्होंने बोर्ड को सुझाव दिया है कि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) से अनुरोध करे कि बांग्लादेश के मैच भारत की बजाय श्रीलंका में आयोजित किए जाएं। यह बयान ऐसे समय आया है, जब टूर्नामेंट की तैयारियां लगभग अंतिम चरण में हैं और मेजबान देश पहले ही तय किए जा चुके हैं।

- Advertisement -
Ad image
image 2

ICC के सामने खड़ी है बड़ी चुनौती

अब आईसीसी के सामने असली मुश्किल है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 भारत और श्रीलंका मिलकर कराने वाले हैं। बांग्लादेश ने अपनी टीम भी घोषित कर दी है, कप्तान लिटन दास होंगे। शेड्यूल के मुताबिक, बांग्लादेश को चार में से तीन मैच कोलकाता और एक मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलना है। पहला मैच 7 फरवरी को वेस्टइंडीज के खिलाफ है। टूर्नामेंट शुरू होने में अब एक महीना भी नहीं बचा है, ऐसे में मैचों की जगह बदलना आईसीसी के लिए आसान नहीं होगा। अब सबकी नजरें आईसीसी पर टिकी हैं उनका अगला कदम सिर्फ क्रिकेट ही नहीं, बल्कि पूरे इलाके की राजनीति पर असर डाल सकता है।

Keywords: India Bangladesh Relations, T20 World Cup 2026, Bangladesh Cricket Team, BCCI ICC Controversy, Mustafizur Rahman

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू