- Advertisement -

भारत पर नए टैरिफ लगाने की डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दी धमकी, प्रधानमंत्री मोदी को लेकर कही ये बात

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत को रूस से तेल न खरीदने की चेतावनी दी है। इसके साथ ही उन्होंने भारत को धमकी भरे लहजे में आगाह किया।

3 Min Read

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत को रूस से तेल न खरीदने की चेतावनी दी है। इसके साथ ही उन्होंने भारत को धमकी भरे लहजे में आगाह किया कि अगर भारत इस मुद्दे पर अमेरिका की बात नहीं मानता है, तो टैरिफ और बढ़ाया जा सकता है। ट्रंप ने टैरिफ को एक हथियार की तरह इस्तेमाल करते हुए यह बयान दिया है।

- Advertisement -
Ad image

व्हाइट हाउस की ओर से सामने आए एक ऑडियो में राष्ट्रपति ट्रंप यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं। उनका यह बयान ऐसे समय पर आया है, जब अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति को गिरफ्तार किया है।

कभी तारीफ, तो कभी धमकी

भारत के रूसी तेल आयात को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप ने कहा, “वे मूल रूप से मुझे खुश करना चाहते थे। पीएम मोदी बहुत अच्छे इंसान हैं। वह अच्छे आदमी हैं। उन्हें पता था कि मैं खुश नहीं था। मुझे खुश करना उनके लिए ज़रूरी था। वे व्यापार करते हैं और हम उन पर बहुत जल्दी टैरिफ बढ़ा सकते हैं।”

- Advertisement -
Ad image

अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ

  • अमेरिका ने भारत पर कुल 50% टैरिफ (टैक्स) लगाया है।
  • इस 50% में से 25% टैरिफ पेनाल्टी के तौर पर लगाया गया, जिसकी वजह भारत द्वारा रूस से कच्चा तेल खरीदना बताया गया।
  • डोनाल्ड ट्रंप के मुताबिक, भारत पर अमेरिका ने सबसे अधिक टैक्स बढ़ोतरी की है।
  • शुरुआत में भारत पर 10% टैरिफ लगाया गया था।
  • इसके बाद 7 अगस्त को इसे बढ़ाकर 25% कर दिया गया।
  • साल के अंत तक यह टैरिफ बढ़कर 50% तक पहुंच गया।

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता

  • भारत और अमेरिका इस समय एक व्यापक द्विपक्षीय व्यापार समझौते (Bilateral Trade Agreement – BTA) पर काम कर रहे हैं।
  • उम्मीद की जा रही है कि BTA का पहला चरण जल्द ही पूरा होगा और इसे सार्वजनिक किया जाएगा।

गौरतलब है कि अप्रैल 2025 में डोनाल्ड ट्रंप ने कई देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ (बराबरी का टैक्स) लागू किया था। उस समय भारत पर 25% टैरिफ लगाया गया था। इसके बाद अगस्त 2025 में ट्रंप ने रूस से तेल खरीदने को लेकर भारत पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना था कि भारत इस खरीद के जरिए यूक्रेन युद्ध में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की आर्थिक मदद कर रहा है। इसी आधार पर अमेरिका ने भारत पर लगाए गए टैरिफ को बढ़ाकर 50% कर दिया।

Keywords: Donald Trump, India US Trade, India Export Tariff News, PM Modi, USA

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू