- Advertisement -

बीएमसी चुनाव के बीच जुबानी जंग तेज, राज ठाकरे पर निशाना साधते हुए नितेश राणे बोले—“हम हिंदू हैं, उर्दू नहीं”

महाराष्ट्र में निकाय चुनाव का समय नज़दीक आते ही सियासी सरगर्मी तेज़ हो गई है। राज्य में आरोप-प्रत्यारोप और बयानबाज़ी अपने चरम पर पहुंच चुकी है।

2 Min Read

महाराष्ट्र में निकाय चुनाव का समय नज़दीक आते ही सियासी सरगर्मी तेज़ हो गई है। राज्य में आरोप-प्रत्यारोप और बयानबाज़ी अपने चरम पर पहुंच चुकी है। हर राजनीतिक दल अपने विरोधियों पर हमलावर नज़र आ रहा है और छोटे-बड़े हर मुद्दे को लेकर सियासी तीर चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने एक सभा के दौरान बयान दिया था कि “हम हिंदू हैं, हिंदी नहीं।” उनका यह बयान सामने आते ही सियासत गरमा गई और बीजेपी ने इस पर तुरंत पलटवार किया।

- Advertisement -
Ad image

राज ठाकरे के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी नेता नितेश राणे ने कहा, “आम्ही हिंदू आहोत… उर्दू नाही!” नितेश राणे ने यह बात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट के ज़रिए कही।

गैर-मराठी मेयर का मुद्दा गरमाया

बीजेपी नेता कृपाशंकर के उस बयान के बाद भी विवाद खड़ा हो गया, जिसमें उन्होंने कहा था कि मुंबई का मेयर उत्तर भारतीय होगा। इसके जवाब में शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय के ज़रिए तीखा हमला बोला गया। सामना में चेतावनी दी गई कि अगर बीएमसी में किसी गैर-मराठी मेयर को थोपने की कोशिश की गई, तो संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन की तरह भयंकर विद्रोह खड़ा हो सकता है।

- Advertisement -
Ad image

संजय राउत का देवेंद्र फडणवीस पर हमला

वहीं शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बयान पर आपत्ति जताई। फडणवीस ने कहा था कि मुंबई का अगला मेयर हिंदू होगा और मराठी होगा। इस पर संजय राउत ने सवाल उठाते हुए कहा कि इसमें “हिंदू” शब्द लाने की क्या ज़रूरत है।

Keywords: BMC Election, Raj Thackeray, Nitesh Rane, Manse

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू