बिग बॉस 19’ का ग्रैंड फिनाले आखिर खत्म हो गया और इसी के साथ 105 दिनों तक चले इस शो में शानदार प्रदर्शन करने के बाद 5 सबसे दमदार कंटेस्टेंट्स में से गौरव खन्ना के सिर पर जीत का ताज सजा। इस बार फिनाले में अमाल मलिक, फरहाना भट्ट, तान्या मित्तल, प्रणीत मोरे और गौरव खन्ना शामिल थे। लेकिन सभी को पछाड़ते हुए गौरव खन्ना ने बाजी मार ली। वहीं फरहाना भट्ट पहली रनर-अप रहीं।
इस बार कयास लगाया जा रहा था कि गौरव खन्ना और अमाल मलिक के बीच कांटे की टक्कर होगी, लेकिन अमाल के बाहर होने के बाद माहौल और भी रोमांचक हो गया और मुकाबला गौरव और फरहाना के बीच देखने को मिला। स्टेज पर सलमान खान कभी गौरव का हाथ तो कभी फरहाना का हाथ उठाकर सस्पेंस बढ़ाते रहे, लेकिन अंत में उन्होंने गौरव खन्ना को विनर घोषित कर दिया।
बिग बॉस 19 ग्रैंड फिनाले लाइव अपडेट्स: गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता
सलमान खान ने गौरव खन्ना को बिग बॉस 19 का विजेता घोषित किया। फरहाना भट्ट पहली रनर-अप रहीं।

बिग बॉस 19 ग्रैंड फिनाले: प्रणीत मोरे रेस से बाहर
प्रणीत मोरे शो से बाहर होने वाले तीसरे प्रतियोगी बन गए हैं। अब गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट टॉप 2 में पहुंच चुके हैं।

बिग बॉस 19 ग्रैंड फिनाले: धर्मेंद्र को याद कर सलमान खान की आंखें हुईं नम
शो में सलमान खान ने दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को भावुक होकर याद किया। जब पिछले सीज़न में धर्मेंद्र की उपस्थिति वाला थ्रोबैक वीडियो चलाया गया, तो सलमान की आंखें नम हो गईं।

बिग बॉस 19 ग्रांड फिनाले: Tanya Mittal रेस से बाहर
अनन्या और कार्तिक सभी प्रतियोगियों को एक्टिविटी रूम में बुलाते हैं। सबसे पहले प्रणीत को सुरक्षित और फरहाना के लिए परिणाम “रिज़ल्ट इनकमिंग” होता है। गौरव भी सुरक्षित रहते हैं। इसके बाद तान्या और फरहाना, दोनों के बैग एक-साथ पहुंचते हैं। जहाँ फरहाना सुरक्षित निकलती हैं, वहीं Tanya Mittal एलिमिनेट होकर फिनाले की रेस से बाहर हो जाती हैं।

बिग बॉस 19 ग्रैंड फिनाले: कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे शो में पहुंचे
कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे अपनी आने वाली फिल्म तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी के प्रमोशन के लिए शो में पहुंचे। दोनों ने टंग-ट्विस्टर चैलेंज में हिस्सा लेकर फिनलिस्ट और एक्स-कॉन्टेस्टेंट्स का खूब मनोरंजन किया।

बिग बॉस 19 ग्रैंड फिनाले: अमाल मलिक बने पहले एलिमिनेटेड कंटेस्टेंट
अमाल मलिक बिग बॉस 19 ग्रैंड फिनाले से बाहर होने वाले पहले प्रतियोगी बन गए हैं।

बिग बॉस 19 ग्रांड फिनाले: जब स्टेज पर पावर स्टार पवन सिंह ने गया तोहरे राजा जी का दिलवा टूट जाए
बिग बॉस के ग्रांड फिनाले में पवन सिंह को सलमान खान ने अपने ही अंदाज में स्टेज पर बुलाया. बोले फिनाले को और भी पॉवर फुल बनाने आ रहे पवन सिंह।
बिग बॉस 19 ग्रांड फिनाले: टॉप 5 फाइनलिस्ट्स के परिवार स्टेज पर
टॉप 5 फाइनलिस्ट्स के परिवार स्टेज पर आए और एक दूसरे से करते हैं प्यार हम गाने पर जमकर ठुमके लगाए।

शहबाज-मालती फिनाले में भिड़े
शाहबाज को लेकर मालती ने सलमान से शिकायत की और कहा बिग बॉस घर के बाहर भी खत्म नहीं हुआ है. मालती ने कहा कि शाहबाज मेरे कई इंटरव्यू वीडियोज पर गंदे कमेंट्स कर रहा है। वहीं शहबाज ने जवाब देते हुए कहा कि मैं कमेंट करूंगा. शाहबाज ने कहा मैंने बेल्ट पहननी ही छोड़ दी है. हालांकि सलमान ने टालते हुए कहा कि मालती परेशान हो रही हैं अब आपको सोचना है कि आपको क्या करना है।

बिग बॉस 19 ग्रैंड फिनाले: सलमान खान ने बसिर अली से उनकी नाराज़गी पर सवाल किए
बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में सलमान खान ने एविक्टेड कंटेस्टेंट बसिर अली से उनकी मेकर्स के प्रति कड़वाहट को लेकर सीधे सवाल किए। सलमान ने यह भी पूछा कि बेसिर और नेहल ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो क्यों किया।

बिग बॉस 19 ग्रैंड फिनाले: सलमान खान ने फाइनलिस्ट्स की ली मज़ेदार क्लास
बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में सलमान खान धांसू अंदाज़ देखने को मिला. सलमान खान ने स्टेज आते ही हमेशा की तरह अपनी जबरदस्त हाजिर जवाब और मस्ती भरे मज़ाक से शो की शुरुआत की।
होस्ट कर रहे सलमान खान ने फाइनलिस्ट्स तान्या मित्तल, फरहाना भट, प्रणीत मोरे, अमाल मलिक और गौरव खन्ना की हल्की-फुल्की खिंचाई कर माहौल को मजेदार बना दिया। मज़ेदार छेड़छाड़, तगड़े वन-लाइनर्स और दिलचस्प बातचीत के साथ फिनाले की रात की शुरुआत को बेहद खुशनुमा कर दिया।
इस दौरान सलमान खान ने एक्स-प्रतियोगी से बातचीत की और फाइनलिस्ट्स को लगातार टेंशन और मस्ती के बीच रखा। उन्होंने वह फिनाले एनर्जी और क्रेज लौटा दिया.

बिग बॉस 19 ग्रैंड फिनाले: सलमान खान ने की फाइनलिस्ट्स के साथ मजाक-मस्ती
सलमान खान ने अपने ही अंदाज में सभी फाइनलिस्ट्स का स्वागत करते हुए उनकी हल्की-फुल्की खिंचाई की।

बिग बॉस 19 ग्रैंड फिनाले: तान्या ने ‘बेबी डॉल’ पर जमाया रंग
तान्या मित्त ने ‘बेबी डॉल’ गाने पर धमाकेदार डांस किया।

बिग बॉस 19 ग्रैंड फिनाले: गौरव खन्ना ने ‘जश्न-ए-इश्का’ पर किया डांस
गौरव खन्ना ने ‘जश्न-ए-इश्का’ पर शानदार परफॉर्मेंस दी।

बिग बॉस 19 फिनाले: दबंग सलमान खान ने किया ‘जलवा’ पर धमाकेदार डांस
सलमान खान स्टेज पर पहुंच कर ‘जलवा’ गाने पर किया धमाकेदार डांस, दिखाया अपना जलवा।

बिग बॉस 19 ग्रैंड फिनाले: तान्या ने बिग बॉस के घर में अपनी पसंदीदा जगह पेड़ वाले एरिया को बताया
बिग बॉस फिनाले के दौरान तान्या ने घर में अपनी फेवरेट जगह पेड़ वाले एरिया को बताया, तान्या उसे कल्पू काका कहती हैं।

बिग बॉस 19 ग्रैंड फिनाले: फरहाना और प्रणीत ने चुना घर में अपना पसंदीदा कोना
फरहाना ने गार्डन एरिया के काउच को अपना फेवरेट कोना बताया, जबकि प्रणीत को घर का नीला रंग का सोफ़ा सबसे ज्यादा पसंद आया।


बिग बॉस 19 ग्रैंड फिनाले: गौरव खन्ना अपने फिनाले के दौरान ‘थिंकिंग चेयर’ के लिए कहा शुक्रिया
गौरव खन्ना ने बिग बॉस के घर में अपने खास कोने के प्रति आभार जताया । उन्होंने लिखा, “मेरी थिंकिंग चेयर—हमने साथ में बहुत मज़ा किया।

सलमान ने ली बिग बॉस फिनाले में प्रतियोगियों की ली चुटकी
सलमान खान ग्रैंड फिनाले के दौरान अपने अलग ही अंदाज में नजर आते हैं. ऐसे में सलमान खान ने अपने ही अंदाज में कंटेस्टेंट्स की चुटकी ली. इस दौरान सलमान खान ने गौरव, फरहाना, प्रणित, अमाल और तान्या का खूब मजाक उड़ाया. देखें प्रोमो…
बिग बॉस 19 ग्रैंड फिनाले: गौरव खन्ना की जर्नी पर एक नज़र
गौरव खन्ना टॉप 5 फाइनलिस्ट में जगह बनाने में सफल रहे हैं। अनुपमा के इस अभिनेता ने साबित कर दिया कि साफ सोच और शांत स्वभाव के साथ भी आप लोगों का दिल जीत सकते हैं।
पवन सिंह Bigg Boss19 के फिनाले में बिखरेंगे अपना जलवा
बिग बॉस के इस बार ग्रैंड फिनाले में भोजपुरी फिल्मों के पावर स्टार पवन सिंह भी लगाएंगे मनोरंजन का तड़का. उनका एक प्रोमो सामने आया है जिसमें वो सलमान भईया से मिलने आएंगे.
Keywords: Bigg Boss 19 Grand Finale Live Updates, Bigg Boss 19 Winner, Bigg Boss 19 Winner 2025, Bigg Boss 19 Grand Finale Voting Trend, Bigg Boss 19 Grand Finale Promo, Bigg Boss 19 Grand Finale Performance

