अफगानिस्तान की तालिबान सरकार में विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद से एक नया विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, अमीर खान की प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पत्रकारों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई थी। तालिबान के विदेश मंत्री अमीर खान गुरुवार से भारत दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने शुक्रवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की। इसके बाद यह प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई थी।
विरोधी दलों के निशाने पर मोदी सरकार
प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पत्रकारों की एंट्री पर उठे विवाद के बाद अब विपक्षी दलों ने मोदी सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में राहुल गांधी ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, “मोदी, जब आप किसी सार्वजनिक मंच से महिला पत्रकारों को बाहर किए जाने की अनुमति देते हैं, तो आप देश की हर महिला को यह संदेश देते हैं कि आप उनके हक़ में खड़े होने के लिए बहुत कमजोर हैं। हमारे देश में महिलाओं को हर क्षेत्र में समान भागीदारी का अधिकार है। ऐसे भेदभाव के सामने आपका मौन रहना आपके ‘नारी शक्ति’ जैसे नारों की खोखली हकीकत को उजागर करता है।”
Mr. Modi, when you allow the exclusion of women journalists from a public forum, you are telling every woman in India that you are too weak to stand up for them.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 11, 2025
In our country, women have the right to equal participation in every space. Your silence in the face of such… https://t.co/FyaxxCteK6
प्रियंका गांधी वाड्रा का बयान
वहीं, इस मामले पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, “प्रधानमंत्री @narendramodi जी, कृपया स्पष्ट करें कि भारत दौरे पर आए तालिबान के प्रतिनिधि की प्रेस कॉन्फ्रेंस से महिला पत्रकारों को हटाए जाने पर आपकी क्या स्थिति है? अगर महिलाओं के अधिकारों को लेकर आपका रुख केवल एक चुनाव से दूसरे चुनाव तक की दिखावटी बात नहीं है, तो फिर भारत जैसे देश जिसकी महिलाएं उसकी रीढ़ और उसकी शान हैं में देश की कुछ सबसे सक्षम महिला पत्रकारों का यह अपमान कैसे होने दिया गया?”
Prime Minister @narendramodi ji, please clarify your position on the removal of female journalists from the press conference of the representative of the Taliban on his visit to India.
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) October 11, 2025
If your recognition of women’s rights isn’t just convenient posturing from one election to…
MEA ने दिया जवाब
महिला पत्रकारों को प्रवेश न मिलने पर विदेश मंत्रालय (MEA) ने अपना पक्ष स्पष्ट करते हुए कहा कि शुक्रवार को दिल्ली में अफगान विदेश मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्रालय की कोई भूमिका नहीं थी। मंत्रालय ने यह भी कहा कि महिला पत्रकारों को प्रवेश न देने का फैसला MEA का नहीं था।
Keywords: Taliban Government, Amir Khan Muttaqi, Women Journalists, Priyanka Gandhi Vadra

