भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने देश का मस्तक ऊंचा कर दिया है। इंडियन वुमेंस टीम ने पहला वर्ल्ड कप जीतकर भारत का नाम रोशन किया है। टीम ने कोलंबो में खेले गए फाइनल मुकाबले में नेपाल को मात देते हुए खिताब अपने नाम किया। ब्लाइंड महिला टीम ने फाइनल में नेपाल को सात विकेट से हराकर इतिहास रच दिया। इस बड़ी जीत पर सभी लोग महिला ब्लाइंड टीम की सराहना कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा “भारतीय ब्लाइंड महिला क्रिकेट टीम को उद्घाटन ब्लाइंड महिला टी20 विश्व कप जीतकर इतिहास रचने पर बधाई! इससे भी अधिक सराहनीय यह है कि उन्होंने पूरी श्रृंखला में अपराजित रहते हुए यह उपलब्धि हासिल की। यह वास्तव में एक ऐतिहासिक खेल उपलब्धि है—कड़ी मेहनत, टीमवर्क और दृढ़ संकल्प का शानदार उदाहरण। टीम की हर खिलाड़ी एक चैंपियन है! भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं। यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी।”
Congratulations to Indian Blind Women’s Cricket Team for creating history by winning the inaugural Blind Women’s T20 World Cup! More commendable is the fact that they stayed unbeaten in the series. This is indeed a historic sporting achievement, a shining example of hardwork,… pic.twitter.com/wARpvRRoIm
— Narendra Modi (@narendramodi) November 24, 2025
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने भी टीम को बधाई देते हुए लिखा, “पहले ब्लाइंड महिला टी20 विश्व कप को जीतने पर @blind_cricket भारतीय टीम को बधाई। यह आयोजन ‘क्षमता’ की सीमाओं को नई परिभाषा देता है और भारत तथा दुनिया भर के दिव्यांग खिलाड़ियों को प्रेरित करता है।”
Congratulations to the @blind_cricket Indian team for winning the first-ever Blind Women's T20 World Cup, an event that re-defines the limits of ‘ability' and inspires differently abled athletes in India and around the world. pic.twitter.com/NcAbkF07x4
— Jay Shah (@JayShah) November 24, 2025
टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला
फाइनल मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर नेपाल को पहले बल्लेबाज़ी का मौका दिया। नेपाल ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 114 रन का लक्ष्य दिया। वहीं टीम इंडिया ने इस लक्ष्य को मात्र 12.1 ओवर में हासिल कर लिया और शानदार जीत दर्ज की।
Keywords: India Blind Women Cricket Win, Blind Women T20 World Cup, India Vs Nepal Final

