- Advertisement -

Dhurandhar 2 Review: जसकीरत से हमजा तक का सफर, हर सीन में दिखा खतरनाक खेल

फिल्म को लेकर क्रेज जारी है। वैसे तो निर्माताओं द्वारा पेड प्रीव्यू भारत के कई हिस्सों में 18 मार्च को आयोजित किए गए थे, लेकिन उन्हें बाद में रद्द करना पड़ा।

3 Min Read

दुनिया भर के सिनेमाघरों में आदित्य धर और रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज‘ आज से रिलीज हो रही है। फिल्म को लेकर क्रेज जारी है। वैसे तो निर्माताओं द्वारा पेड प्रीव्यू भारत के कई हिस्सों में 18 मार्च को आयोजित किए गए थे, लेकिन उन्हें बाद में रद्द करना पड़ा। हालांकि, अब फिल्म के रिव्यू जबरदस्त बताए जा रहे हैं। तीन महीने के अंदर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है। रिलीज़ से पहले ही फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। पहले दिन के लिए 17,000 से ज्यादा शो तय किए गए हैं, जिससे साफ है कि यह बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत करने वाली है।

- Advertisement -
Ad image

दर्शकों में फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, जिसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एडवांस बुकिंग में ही 1.4 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। ऐसे आंकड़े इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं कि फिल्म अपने रिलीज के दिन ही रिकॉर्डतोड़ कमाई कर सकती है।

फिल्म की कहानी

एक बार फिर फिल्म में रणवीर सिंह की दमदार एक्टिंग लोगों को अपना कायल बना देगी। फिल्म की कहानी जसकीरत सिंह रांगी से शुरू होती है। उसकी जिंदगी में कुछ ऐसा होता है, जो उसे बेहद खतरनाक बना देता है।

- Advertisement -
Ad image

जसकीरत के अतीत की झलक दिखाने के बाद कहानी फिर उसी मोड़ पर लौटती है, जहां वह अब हमज़ा के रूप में अपना वर्चस्व स्थापित करने की तैयारी में है। यह हिस्सा उसकी टैक्टिकल प्लानिंग, पॉलिटिकल समझ और जासूसी स्किल्स को उभारता है। जमील जमाल, एसपी चौधरी, मेजर इकबाल और उजैर बलोच जैसे किरदारों के साथ उसका खेल पहले हाफ की हाइलाइट बनता है।

हालांकि, इंटरवल से ठीक पहले कहानी में एक बड़ा ट्विस्ट आता है। एक नया किरदार एंट्री लेता है, जो हमज़ा और जसकीरत के बीच के राज से पर्दा उठाने की कड़ी बनता है। माहौल पूरी तरह सेट हो जाता है और ‘धुरंधर 2’ उसी फॉर्म में नजर आती है, जो इसकी पहचान रही है।

सेकंड हाफ की शुरुआत के साथ ही कहानी नया मोड़ लेती है और फिल्म का माहौल पूरी तरह बदल जाता है। रणवीर सिंह और आदित्य धर की मेहनत फिल्म में साफ नजर आती है।

Keywords: Dhurandhar 2 Review, Ranveer Singh, Jaskeerat To Hamza Story, Aditya Dhar

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू