- Advertisement -

Israel US Iran War: IDF के हमले में ईरान के खुफिया मंत्री इस्माइल खातिब की मौत, इजरायली रक्षामंत्री कार्ट्ज का बड़ा दावा

4 Min Read

Israel US Iran War: इजरायल और अमेरिका के साथ 19 दिन से संघर्ष कर रहा ईरान लगातार अपने शीर्ष नेताओं को खो रहा है। सिक्योरिटी चीफ अली लारीजानी के बाद अब खुफिया मंत्री इस्माइल खातिब भी इजरायली हमलों में ढेर हो गए हैं। एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल के रक्षा मंत्री इजराइल कर्त्ज़ ने कहा कि ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी के बाद इस्माइल खातिब को भी मार दिया गया है। इस मामले में ईरान की आधिकारिक प्रतिक्रिया अभी बाकी है।

- Advertisement -
Ad image

IDF को वरिष्ठ ईरानी अधिकारियों पर कार्रवाई का अधिकार

इस्माइल खातिब को मारने का दावा करने के बाद इजरायल के रक्षा मंत्री कर्त्ज़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नेतन्याहू और उन्होंने IDF को खुफिया डेटा मिलने के साथ ही किसी भी वरिष्ठ ईरानी अधिकारी को निशाना बनाने की अनुमति दी है। उन्होंने कहा कि आगे भी सभी मोर्चों पर चौंकाने वाली घटनाएं होंगी।

लारीजानी और खातिब की मौत से ईरान को बड़ा झटका

इजरायल ने मंगलवार को ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी को भी मार गिराया था, जिसकी पुष्टि ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने की। लारीजानी पश्चिमी देशों के साथ परमाणु वार्ता में शामिल रहे और उन्हें शासन का प्रभावी नेता माना जाता था। उनके साथ बेटे मोर्तेज़ा और ऑफिस प्रमुख अलिरेज़ा बयात भी मारे गए। अब खुफिया मंत्री इस्माइल खातिब की मौत का दावा भी इजरायल ने किया है, जो ईरान के लिए बड़ा झटका है।

- Advertisement -
Ad image

ईरान के खुफिया प्रमुख थे इस्माइल खातिब

IDF के हालिया हमले में ईरान के खुफिया मंत्रालय (MOIS) के प्रमुख इस्माइल खातिब मारे गए। इजरायली सूत्रों के अनुसार उनके साथ मंत्रालय के चार अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी ढेर हुए। ईरान ने इजरायल और अमेरिका के साथ संघर्ष में अब तक अपने सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों को खो दिया है।

ईरान के शीर्ष नेता और सैन्य अधिकारी हमलों में शहीद

इजरायल और अमेरिका के हमलों में ईरान ने अब तक अपने कई उच्च पदस्थ नेता और सैन्य अधिकारी खो दिए हैं। इनमें सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई (28 फरवरी को शहीद), सुरक्षा सलाहकार अली शामखानी, IRGC कमांडर मोहम्मद पाकपुर, रक्षा मंत्री अजीज नसीरजादेह, सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ अब्दोलरहीम मुसावी, बसिज फोर्स कमांडर ग़ोलामरेज़ा सोलेमानी, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी और खुफिया मंत्री इस्माइल खातिब शामिल हैं। इसके अलावा कई IRGC जनरल, इंटेलिजेंस अधिकारी और परमाणु/मिसाइल कार्यक्रम से जुड़े वैज्ञानिक भी मारे गए हैं।

ईरान के शीर्ष 40 अधिकारी इजरायल-अमेरिका हमलों में ढेर

रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल और अमेरिका के संयुक्त हमलों में अब तक करीब 40 वरिष्ठ ईरानी अधिकारी मारे जा चुके हैं। ये हमले ईरान की सैन्य कमान, मिसाइल ठिकानों और नेतृत्व को निशाना बना कर किए जा रहे हैं। इसके जवाब में ईरान ने भी इजरायल और अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले जारी रखे हैं। खामेनेई की मौत के बाद अली लारीजानी और इस्माइल खातिब जैसे शीर्ष नेताओं का ढेर होना ईरानी शासन की रीढ़ पर बड़ा झटका माना जा रहा है। इजरायल इसे “एक्सिस ऑफ एविल” के खिलाफ बड़ी सफलता बता रहा है। हालांकि, ईरान ने अभी खातिब की मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Keywords: Iran Israel US Conflict 2026, Ismail Khatib Killed By IDF, Ali Larijani Death News, Iranian Top Leaders Targeted

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू