अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फर्स्ट लेडी मेलानिया के साथ जब से लंदन के स्टैनस्टेड एयरपोर्ट जा रहे थे। उस वक्त उनके हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग लंदन के पास ल्यूटन एयरफील्ड के पास करानी पड़ी। वहीं इस घटना के बाद व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लीविट ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि छोटी हाइड्रोलिक समस्या के कारण किया गया।
कैरोलिन लीविट ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप और फर्स्ट लेडी मेलानिया का यह सफर तकरीबन 20 मिनट में पूरा होना था लेकिन तकनीकी कारणों से एयरपोर्ट पहुंचने कुल 40 मिनट का समय लग गया। लेकिन इस दौरन कोई अप्रिय घटना नहीं हुई और दोनों फिर एयर फोर्स वन में सवार होकर निकल गए।
गौरतलब हो कि, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दूसरी राजकीय दौरे पर ब्रिटेन गए हुए थे। इस दौरान उन्होंने वहां पर हुई मेहमान नवाजी पर आभार जताया और उसके साथ अपनी यात्रा पूरी की। इस दौरान अमेरिका और ब्रिटेन ने कई महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर किये।
इस दौरान प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उनकी स्टार्मर से कुछ बातो में से एक ब्रिटेन की फिलिस्तीनी राज्य को मान्यता देने की योजना पर थी। ट्रंप ने आव्रजन नीति के विवाद को भी उठाया और ब्रिटेन से कड़ा रुख अपनाने की अपील की।
इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने ज़ोर देकर कहा कि उन्होंने स्टार्मर को साफ़ कर दिया कि जब बहुत से लोग अवैध रूप से प्रवेश करते हैं, तो यह “देशों को भीतर से तबाह कर देता है। ट्रंप ने आगे कहा, मैंने प्रधानमंत्री से कहा कि मैं इसे रोक दूँगा, चाहे इसके लिए सेना को ही क्यों न बुलाना पड़े।
Keyword – Donald Trump, Melania, Marine One, UK, Stansted Airport, Air Force One, White House, Hydraulic Issue
