- Advertisement -

तलाक की अफवाहों के बीच बीमार हुईं माही विज, अस्पताल में भर्ती , फैंस बोले, ‘बेटी तारा का क्या हाल है?’

जय भानुशाली से अलगाव की खबरों के बीच माही विज की तबीयत बिगड़ी, तेज बुखार के चलते मुंबई अस्पताल में भर्ती, फैंस कर रहे जल्द स्वस्थ होने की दुआ।

2 Min Read

टीवी एक्ट्रेस माही विज इन दिनों अपने नए शो और पति जय भानुशाली से तलाक की अफवाहों को लेकर सुर्खियों में हैं। अब एक्ट्रेस की तबीयत अचानक बिगड़ने से फैंस की चिंता बढ़ गई है। जानकारी के मुताबिक, माही को तेज बुखार और कमजोरी के चलते मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी टीम ने एक तस्वीर शेयर करते हुए बताया, “माही की हालत फिलहाल स्थिर है, डॉक्टर उनके कुछ और टेस्ट कर रहे हैं।”

- Advertisement -
Ad image

गौरतलब है कि हाल ही में माही और जय के रिश्ते में दरार की खबरें सामने आई थीं। रिपोर्ट्स के अनुसार, माही ने ₹5 करोड़ की एलिमनी लेने से इनकार कर दिया था । और करोड़ रुपये की एलिमनी मांगने की अफवाहों पर माही विज ने खुद प्रतिक्रिया देते हुए साफ कहा, “मुझे तो समझ ही नहीं आता कि एलिमनी होती क्या है। मैं एक महिला होने के नाते कहना चाहूंगी कि यह किसी का अधिकार नहीं, बल्कि दूसरे की कमाई है, और वो उसी की होनी चाहिए।”

माही ने आगे कहा, “अगर कोई प्यार से आपका ख्याल रखना चाहता है तो वह अलग बात है, लेकिन जो महिलाएं गृहिणी हैं और कभी काम पर नहीं गई, उनके लिए एलिमनी वाजिब है। लेकिन अगर आप काम करने में सक्षम हैं, तो आपको खुद आगे बढ़कर मेहनत करनी चाहिए और अपने लिए कमाना चाहिए। जब रास्ते अलग हो जाते हैं, तो आत्मनिर्भर बनना ही सही रास्ता है।”

- Advertisement -
Ad image

माही और जय ने 2010 में शादी की थी। दोनों की एक बेटी तारा है और वे दो फोस्टर बच्चों, राजवीर और खुशी, की भी परवरिश कर रहे हैं। फैंस माही के जल्द ठीक होकर घर लौटने की कामना कर रहे हैं।

Keywords: Mahi Vij Health Update, Jay Bhanushali Separation News, Mahi Vij Illness, Mahi Vij Daughter Tara

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू