- Advertisement -

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, फिल्मों जैसी जीत…रियल हीरोइनों की जीत जिन पर बनीं यादगार फिल्में…

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार ICC वर्ल्डकप जीतकर इतिहास रच दिया। जानिए महिला क्रिकेट के संघर्ष को दिखाने वाली 5 प्रेरणादायक फिल्मों के बारे में…

4 Min Read

साउथ अफ्रीका को हराकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार ICC वर्ल्डकप जीता। यह जीत न सिर्फ खेल का इतिहास है, बल्कि उन फिल्मों की रियल-लाइफ कहानी भी है जिन्होंने महिला क्रिकेट के संघर्ष को पर्दे पर जिंदा किया।

- Advertisement -
Ad image

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को वो कर दिखाया जो करोड़ों भारतीयों का सालों पुराना सपना था। ICC महिला क्रिकेट वर्ल्डकप 2025 के फाइनल में साउथ अफ्रीका का आखिरी विकेट गिरते ही पूरा देश झूम उठा। टीम इंडिया की बेटियों के इमोशनल सेलिब्रेशन ने हर फैन्स को भावुक कर दिया और इस जीत ने साबित कर दिया कि सपनों को सच करने के लिए बस हिम्मत और भरोसा चाहिए।

रविवार तक ये लड़कियां ‘अंडरडॉग’ कही जा रही थीं, लेकिन सोमवार की सुबह वे “इंडियन क्रिकेट की नई सुपरस्टार्स” बन चुकी थीं।
इनकी कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं, लेकिन फर्क सिर्फ इतना है कि यह फिल्म नहीं, सच्चाई है।

- Advertisement -
Ad image

जब रील ने दिखाई रियल स्ट्रेंथ-महिला क्रिकेट पर बनी 5 यादगार फिल्में

भारतीय महिला क्रिकेट के संघर्ष और जज़्बे को कई फिल्मों ने पर्दे पर उतारा है। आइए जानें उन फिल्मों के बारे में, जिन्होंने इस ऐतिहासिक जीत से पहले ही इस सफर की झलक दिखाई थी

1 – कना 2018- तमिल फिल्म

कना 2018 तमिल फिल्म

‘कना’* एक किसान की बेटी की कहानी है जो क्रिकेटर बनकर अपने पिता का सपना पूरा करती है। इस फिल्म ने दिखाया कि हिम्मत और लगन से कोई भी सपना हकीकत बन सकता है।

2 – पर्दा 2018

साल 2018 में आई यह फिल्म समाज के उस “पर्दे” को उठाती है जो महिलाओं को खेलों से दूर रखता है। महिला क्रिकेटरों के संघर्ष को सच्चाई के साथ पेश करने की कोशिश करती है।

indian women cricket team

3- शाबाश मिठू 2022

शाबाश मिठू 2022

मिताली राज की बायोपिक पर आधारित यह फिल्म भारतीय महिला क्रिकेट की नींव रखने वाली खिलाड़ी की जिंदगी को खूबसूरती से दिखाती है। इसमें तापसी पन्नू ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

  1. घूमर 2023
घूमर 2023

साल 2023 में आई फिल्म घूमर, सायरा (Saiyami Kher) के किरदार में एक ऐसी लड़की की कहानी जो दुर्घटना के बाद एक हाथ से क्रिकेट में वापसी करती है। यह फिल्म हार न मानने की प्रेरणा देती है।

  1. मिस्टर एंड मिसेज माही 2024
मिस्टर एंड मिसेज माही 2024

साल 2024 में आई राजकुमार राव और जान्हवी कपूर अभिनीत यह फिल्म क्रिकेट और रिश्तों के बीच बैलेंस की कहानी है। जहां एक महिला खिलाड़ी अपने सपनों को फिर से जीना सीखती है।

महिला क्रिकेट: अब रील नहीं, रियल ग्लोरी का वक्त

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की यह जीत सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं, बल्कि पूरे देश की सोच का बदलना है। इन बेटियों ने दिखा दिया है कि अगर जज़्बा, मेहनत और विश्वास हो तो कोई भी सपना अधूरा नहीं रह सकता।

Keywords: Women’S Cricket World Cup 2025, India Women World Cup Win, Women Empowerment In Sports, 5 Women Based Sport Films

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू