- Advertisement -

मालेगांव में पुलिस परेड ग्राउंड से 259 मीटर दूर जोरदार धमाका, पांच लोग घायल

महाराष्ट्र के मालेगांव में सोमवार सुबह उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब इलाके में एक जोरदार विस्फोट हुआ। जिस स्थान पर धमाका हुआ, वहां से कुछ ही दूरी पर पुलिस का परेड ग्राउंड मौजूद है।

2 Min Read

मालेगांव: महाराष्ट्र के मालेगांव में सोमवार सुबह उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब इलाके में एक जोरदार विस्फोट हुआ। जिस स्थान पर धमाका हुआ, वहां से कुछ ही दूरी पर पुलिस का परेड ग्राउंड मौजूद है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह विस्फोट पुलिस परेड ग्राउंड से करीब 250 मीटर की दूरी पर हुआ। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी गई।

- Advertisement -
Ad image

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह धमाका गुब्बारों में गैस भरने वाले सिलेंडर के फटने से हुआ है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में करीब पांच लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

29 सितंबर 2008 को धमाके से दहला था मालेगांव

गौरतलब है कि 29 सितंबर 2008 को महाराष्ट्र के मालेगांव के एक भीड़भाड़ वाले इलाके में बम विस्फोट हुआ था। यह धमाका उस समय हुआ, जब लोग रमज़ान के दौरान नमाज़ के लिए जा रहे थे। इस हमले में छह लोगों की मौत हुई थी और 100 से अधिक लोग घायल हुए थे। विस्फोट में एक मोटरसाइकिल का इस्तेमाल किया गया था। इस मामले में साध्वी प्रज्ञा समेत सात लोगों पर आरोप लगाए गए थे। अदालत ने अपने फैसले में ADG ATS को आरोपी सुधाकर चतुर्वेदी के घर से कथित तौर पर बरामद विस्फोटकों की जांच दोबारा शुरू करने के आदेश दिए थे, हालांकि बाद में सभी आरोपियों को बरी कर दिया गया।

- Advertisement -
Ad image

Keywords: Malegaon Blast, Malegaon News Today, Maharashtra Blast News, Malegaon Police Alert, Breaking News Malegaon

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू