ग्रेटर नोएडा। पत्नी निक्की को दहेज के लिए जलाकर मारने के आरोपी विपिन को पुलिस ने सिरसा चौराहे के पास मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है मुठभेड के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी विपिन को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था। इसी बीच उसने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लग गई।
अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस
घटना के बाद पुलिस ने मामले में दर्ज अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। निक्की की हत्या के बाद से उसके परिवार के कुछ सदस्य फरार बताए जा रहे हैं। वहीं, पूछताछ के दौरान विपिन ने खुद को निर्दोष बताते हुए आरोपों से इनकार कर दिया है।
परिजनों का गुस्सा
मुठभेड़ में विपिन के घायल होने की जानकारी मिलते ही निक्की के परिजनों ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि गोली आरोपी के पैर में नहीं, बल्कि उसकी छाती में मारनी चाहिए थी।
बेटे का खुलासा
निक्की के परिवार का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या दहेज के लालच में की गई। इस बीच, मीडिया से बातचीत में निक्की के मासूम बेटे ने भी चौंकाने वाला बयान दिया। उसने कहा कि उसके पापा ने ही लाइटर से उसकी मां को जलाया था।
Keywords – Greater Noida Dowry Murder, Vipin Accused Encounter, Nikki Murder Case, Noida Police, Dowry Case, UP Crime News, Greater Noida Crime

