Salim Wastik Attack: दिल्ली से सटे गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में Ex-मुस्लिम सलीम वास्तिक पर हुए जानलेवा हमले के आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई। इस एनकाउंटर में एक बदमाश ढेर हो गया, जिसकी पहचान जीशान के रूप में हुई है। जीशान ने सलीम पर हमला करने के बाद फरार हो गया था। यह मुठभेड़ लोनी थाने के इलाके में हुई, जिसमें थानाध्यक्ष मुकेश कुमार की बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगी। साथ ही, दो पुलिसकर्मियों, विपिन कुमार और सचिन कुमार की बाजू में भी गोली लगी। जीशान अमरोहा के नगला सैफी का निवासी था।
आरोपी के साथ 10 मिनट तक चली मुठभेड़
पुलिस के अनुसार, पुलिस और बाइक सवार बदमाश के बीच करीब 10 मिनट तक फायरिंग हुई, जिसमें बदमाश ने 10 राउंड फायर किए। यह मुठभेड़ लोनी पुलिस और देहात स्वाट टीम ने मिलकर की, जिसकी अगुवाई पीयूष सिंह ने की। एनकाउंटर में एक बदमाश घायल हुआ, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
जीशान ने सलीम पर किया था चाकू से हमला
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मुठभेड़ में मारा गया बदमाश जीशान, जो अमरोहा के नगला सैफी का निवासी था, वही सलीम पर चाकू से हमला करने का आरोपी है। सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि जीशान बाइक पर पीछे बैठा था और उसने कुर्ता पजामा पहना हुआ था। पुलिस ने जीशान से चाकू, एक पिस्टल, कारतूस और बाइक बरामद की है।
गाजियाबाद के लोनी इलाके में शुक्रवार सुबह सलीम वास्तिक पर सरेआम हमला हुआ। बाइक पर आए दो बदमाशों ने उस पर धारदार हथियार से हमला बोला। सलीम के गले और पेट पर कई बार चाकू मारा। वो खून से लथपथ वहीं गिर गया। बदमाश वारदात के बाद बाइक लेकर भाग निकले।
Keywords: Salim Wastik Case, Ex-Muslim YouTuber Saleem Wastik, Ghaziabad Crime News, Police Encounter

