अफगानिस्तान और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच लड़ाई जारी है। एक तरफ पाकिस्तान दावा कर रहा है कि उसकी सेना ने तालिबान के 415 लड़ाके मार गिराए हैं, वहीं दूसरी ओर अफगानिस्तान की सेना भी पाकिस्तान पर भारी पड़ती नजर आ रही है। खबरों के मुताबिक, अफगान एयर फोर्स ने पाकिस्तान के कई अहम सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं, जिससे हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। बताया जा रहा है कि रावलपिंडी स्थित नूर खान एयरबेस को भी निशाना बनाया गया। इसके अलावा अन्य कई सैन्य ठिकानों पर भी हमले किए जाने की सूचना है।
Afghanistan’s Defence Ministry says its Air Force carried out precise aerial strikes on multiple Pakistani military sites, including #NurKhan Airbase (#Rawalpindi), 12th Division HQ (#Quetta), and Khwazai Camp (Mohmand Agency).
— All India Radio News (@airnewsalerts) March 2, 2026
#Afghanistan #Pakistan pic.twitter.com/sOMPRfMvie
हालांकि, इन हमलों के बाद पाकिस्तानी सेना की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।
पाकिस्तान का दावा: 415 तालिबान लड़ाके ढेर
पाकिस्तान ने दावा किया है कि सैन्य अभियान के दौरान अब तक 415 अफगान तालिबान लड़ाके मारे जा चुके हैं। इस कार्रवाई में 580 से अधिक लोगों के घायल होने की बात भी कही गई है। ये आंकड़े पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री द्वारा जारी किए गए हैं।
एक सोशल मीडिया पोस्ट में मंत्री तरार ने दावा किया कि पाकिस्तानी बलों ने कम से कम 182 अफगान चौकियों को नष्ट कर दिया है, जबकि 31 अन्य चौकियों पर कब्जा कर लिया गया है। इसके अलावा अभियान के दौरान 185 टैंक, बख्तरबंद वाहन और तोपें नष्ट करने का भी दावा किया गया है। पाकिस्तान का यह भी कहना है कि अफगानिस्तान में 46 स्थानों को हवाई हमलों के जरिए प्रभावी रूप से निशाना बनाया गया।
अफगानिस्तान ने हमले की बताई वजह
पाकिस्तान पर किए गए एयर स्ट्राइक को लेकर अफगानिस्तान ने भी अपना पक्ष रखा है। अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि पाकिस्तान की ओर से हवाई सीमा का उल्लंघन किया गया था। उनके लड़ाकू विमानों ने काबुल, बगराम और कुछ अन्य इलाकों के ऊपर उड़ान भरी, जिसे अफगानिस्तान ने अपने हवाई क्षेत्र की अनदेखी बताया। मंत्रालय के मुताबिक, जवाबी कार्रवाई के तौर पर यह कदम उठाया गया।
Keywords: Operation Sindoor, Afghanistan Attack On Pakistan, Noor Khan Airbase Attack, Afghanistan Pakistan Conflict, Taliban Attack Update, Rawalpindi Airbase Strike

