- Advertisement -

भारत को तेल निर्यात के सवाल पर क्रेमलिन का जवाब- आंकड़े नहीं बताएंगे, बुरा चाहने वाले बहुत हैं

इजरायल और अमेरिका ने जब मिलकर ईरान पर हमला किया, उसके बाद कई देशों पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। इनमें सबसे बड़ा संकट तेल आपूर्ति को लेकर माना जा रहा है।

3 Min Read

इजरायल और अमेरिका ने जब मिलकर ईरान पर हमला किया, उसके बाद कई देशों पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। इनमें सबसे बड़ा संकट तेल आपूर्ति को लेकर माना जा रहा है। हालांकि भारत के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। रूस ने भारत को तेल देने की तैयारी जताई है। लेकिन रूस ने यह भी साफ कर दिया है कि वह भारत को कितना तेल निर्यात करेगा, इसके आंकड़े सार्वजनिक नहीं किए जाएंगे। इसकी वजह बताते हुए रूस ने कहा कि कई ऐसे लोग हैं जो इस जानकारी का गलत इस्तेमाल कर सकते हैं, इसलिए इन आंकड़ों को सार्वजनिक नहीं किया जाएगा।

- Advertisement -
Ad image

रूस की तरफ से यह बयान क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने उस समय दिया, जब अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने अपने बयान में पश्चिमी देशों से 30 दिन तक तेल खरीद को लेकर टिप्पणी की थी।

रूस ने साफ शब्दों में कहा…

रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव से जब भारत को दिए जा रहे तेल की मात्रा के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, “नहीं, हम स्पष्ट कारणों की वजह से इसकी मात्रा का कोई आंकड़ा सार्वजनिक नहीं करेंगे। सबसे पहली बात यह है कि हमारे खिलाफ काम करने वाले और नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने वाले बहुत लोग हैं।”

- Advertisement -
Ad image

भारत की कुछ मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया था कि रूस एक सप्ताह में करीब 2.2 करोड़ बैरल कच्चा तेल भारत को भेज सकता है। इन खबरों पर प्रतिक्रिया मांगने पर रूसी पक्ष ने सीधे तौर पर इन आंकड़ों की पुष्टि नहीं की। इसी बीच रूस के सरकारी टीवी पर गुरुवार को एक नक्शा दिखाया गया, जिसमें अरब सागर से बंगाल की खाड़ी की दिशा में बढ़ते कई तेल टैंकर नजर आए। बताया गया कि ये टैंकर भारत के पूर्वी तट पर स्थित रिफाइनरियों की ओर जा रहे हैं।

वहीं रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक ने कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए उनका देश भारत और चीन को कच्चे तेल की सप्लाई बढ़ाने के लिए तैयार है। दरअसल, अमेरिका-इजरायल के हमलों और ईरान की जवाबी कार्रवाई के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल की आवाजाही काफी हद तक प्रभावित हो गई है।

Keywords: Russia India Oil Export, Kremlin Dmitry Peskov, Russia Oil Supply India, Russia India Oil News, Dmitry Peskov Statement

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू