प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूटान से लौटते ही सबसे पहले दिल्ली ब्लास्ट के घायलों से मिलने एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे। वहाँ उन्होंने घायलों से बातचीत की और उनकी तबीयत के बारे में जानकारी ली। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर लिखा “दिल्ली धमाके में घायल लोगों से मिलने एलएनजेपी अस्पताल पहुंचा। सभी के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ। जो लोग इस साजिश के पीछे हैं, उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा!”
राजधानी दिल्ली लौटने के बाद पीएम मोदी ने बताया कि वे दो दिन की भूटान यात्रा से सीधे अस्पताल पहुंचे। घायलों से मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री अब एक अहम बैठक करने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की बैठक शाम पाँच बजे होने वाली है, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी भी शामिल रहेंगे। दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
Went to LNJP Hospital and met those injured during the blast in Delhi. Praying for everyone’s quick recovery.
— Narendra Modi (@narendramodi) November 12, 2025
Those behind the conspiracy will be brought to justice! pic.twitter.com/HfgKs8yeVp
ब्लास्ट से दहल गई थी दिल्ली
इससे पहले, गृह मंत्री अमित शाह धमाके के तुरंत बाद घटना स्थल पर पहुँचे थे और स्थिति का जायजा लिया था। बता दें कि सोमवार शाम दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक कार में तेज धमाका हुआ था। इस धमाके में 12 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को भूटान के चतुर्थ नरेश जिग्मे सिंग्ये वांगचुक के 70वें जन्मदिन समारोह में शामिल होने गए थे। वहाँ भी उन्होंने स्पष्ट कहा था कि “जो इस घटना के लिए जिम्मेदार हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल इस ब्लास्ट की जांच NIA (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) कर रही है। जांच के दौरान हर दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस हमले के तार पाकिस्तान में पनाह ले रहे आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ रहे हैं।
ब्लास्ट के बाद अब एक नए व्हाइट कॉलर आतंकी मॉड्यूल का खुलासा हुआ है, जिसमें डॉक्टर, प्रोफेसर और महिला सदस्य शामिल थीं। जांच एजेंसियों का मानना है कि यह मॉड्यूल भारत के खिलाफ जैश-ए-मोहम्मद की बड़ी साजिश का हिस्सा था।
Keywords: Delhi Blast News, LNJP Hospital PM Modi, CCS Meeting Delhi, Delhi Terrorist Attack 2025, PM Modi Bhutan Visit

