बॉलीवुड स्टार गोविंदा की तबीयत 11 नवंबर की रात अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद वे बेहोश होकर नीचे गिर पड़े। उन्हें आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोविंदा की तबीयत रात आठ बजे के बाद अचानक खराब होने लगी और उन्होंने इसकी जानकारी अपने डॉक्टर को दी। डॉक्टर की सलाह पर उन्होंने कुछ दवाइयाँ लीं, लेकिन उनसे राहत नहीं मिली और उनकी हालत और बिगड़ गई।
यह भी कहा जा रहा है कि गोविंदा को डिसओरिएंटेशन (Disorientation) की शिकायत हुई थी। हालांकि, अभी तक न तो गोविंदा की ओर से और न ही उनके डॉक्टर की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है।
गोविंदा की तबीयत बिगड़ने की खबर से उनके फैन्स काफी चिंतित हो गए थे। अब एक अच्छी खबर यह है कि उनकी तबीयत में सुधार हुआ है और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
बता दें कि इससे पहले, पिछले अक्टूबर महीने में गोविंदा के पैर में गोली लगने की घटना भी हुई थी। उस वक्त वे मुंबई से कोलकाता जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी गलती से उनकी रिवॉल्वर से गोली चल गई और वे घायल हो गए थे। उन्हें उनकी पत्नी और बेटे ने तुरंत अस्पताल पहुँचाया था। तीन दिनों के इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी।
धर्मेंद्र को भी अस्पताल से मिली छुट्टी:
गौरतलब है कि दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत भी हाल ही में काफी बिगड़ गई थी। उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ उनका इलाज चला। इस दौरान उनकी सेहत को लेकर कई तरह की अफवाहें फैल गई थीं।
अच्छी खबर यह रही कि इलाज के बाद धर्मेंद्र को भी बुधवार को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। अब उनकी देखभाल घर पर ही की जा रही है। अस्पताल से उन्हें लाने के लिए उनके बेटे सनी देओल और बॉबी देओल भी पहुंचे थे।
Keywords – Govinda health update, Bollywood actor Govinda health, Govinda latest news 2025, Dharmendra health update

