- Advertisement -

रूसी तेल पर US बैन का असर, रूस से तेल आयात में भारी कटौती की तैयारी में भारत! कांग्रेस ने PM मोदी को बताया ‘कमजोर प्रधानमंत्री’

रोसनेफ्ट और लुकोइल पर us बैन से रिलायंस इंडस्ट्रीज पर असर, कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा 'ट्रंप के आदेश पर झुके पीएम मोदी'

3 Min Read

अमेरिका द्वारा रूस की प्रमुख तेल कंपनियों, रोसनेफ्ट और लुकोइल पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद, भारत में रूसी कच्चे तेल के आयात को लेकर बड़ी उथल-पुथल मच गई है। सूत्रों के अनुसार, इन प्रतिबंधों के कारण भारत अब रूस से होने वाले तेल आयात में भारी कटौती करने की तैयारी में है।

- Advertisement -
Ad image


रिलायंस इंडस्ट्रीज पर सीधा असर!
अमेरिकी प्रतिबंधों का सबसे बड़ा असर रिलायंस इंडस्ट्रीज पर पड़ने के आसार हैं। रिलायंस ने दिसंबर 2024 में रूस की रोसनेफ्ट के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता किया था, जिसके तहत वह अगले 25 वर्षों तक प्रतिदिन 5 लाख बैरल रूसी तेल का आयात करने वाला था।


रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रिलायंस के प्रवक्ता ने पुष्टि की है कि कंपनी “रूसी तेल आयात का फिर से मूल्यांकण” कर रही है और “सरकार की गाइडलाइंस के हिसाब से” रूसी तेल की खरीदारी एडजस्ट करेगी। संकेत साफ हैं कि अमेरिकी दबाव के चलते रिलायंस को अपने दीर्घकालिक समझौते पर पुनर्विचार करना पड़ रहा है।
रूसी आपूर्ति की संभावित भरपाई के लिए, रिलायंस ने पहले ही मिडिल ईस्ट और ब्राजील से कच्चे तेल की बड़ी खेप खरीद ली है।

- Advertisement -
Ad image


कांग्रेस ने साधा निशाना: “नरेंद्र-सरेंडर” हुए पीएम मोदी
इस पूरे घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है।
कांग्रेस ने तंज कसते हुए कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी के आगे पीएम मोदी एक बार फिर “नरेंदर-सरेंडर” हो गए हैं।

कांग्रेस का आरोप है-
• ट्रंप ने आदेश दिया कि रूस से तेल खरीदना बंद करो, मोदी फटाफट आदेश का पालन करने में जुट गए।
• ट्रंप के दबाव में आकर प्रधानमंत्री मोदी भारत के पुराने सहयोगी रूस से संबंध खराब कर रहे हैं।
• कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी को “कमजोर प्रधानमंत्री” बताते हुए कहा कि “भारत के फैसले अब ट्रंप ले रहे हैं।
• पार्टी ने पीएम मोदी की ‘पप्पी-झप्पी’ वाली विदेश नीति से देश को नुकसान होने का दावा किया।

ट्रंप का बयान: साल के अंत तक आयात होगा बंद
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस मामले में एक बार फिर दोहराया है कि भारत ने रूस से तेल खरीदना बंद करने पर सहमति जतायी है।


ट्रंप ने कहा कि भारत साल के अंत तक रूस से तेल आयात लगभग बंद कर देगा, हालांकि उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि यह एक “प्रक्रिया है और इसमें कुछ समय लगेगा। उन्होंने यह भी कहा कि वह रूस के एक अन्य बड़े खरीदार, चीन को भी ऐसा करने के लिए राजी करने की कोशिश करेंगे।

Keywords_ US Sanctions, Russian Oil, India Imports, Reliance Industries, Diplomatic Pressure

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू