- Advertisement -

Bigg Boss 19: तान्या मित्तल ने मृदुल को कहा छोटे लोग, यूजर्स ने लगाई क्लास

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर तान्या मित्तल जब से बिग बॉस के घर में आई हैं, तब से वे इंटरनेट पर छाई हुई हैं। हालांकि उन्होंने घर में मृदुल को ऐसा कुछ कह दिया जिससे वो फैंसे के निशाने पर आ गई।

3 Min Read

बिग बॉस 19 की शुरुआत के साथ ही सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर तान्या मित्तल इंटरनेट की सनसनी बन गई हैं। अपने आलीशान लाइफस्टाइल,घर और बड़े बिजनेस के बारे में अक्सर उन्हे शो में बखान करते देखा गया है, जिससे फैंस के बीच उनके बारे में और जानने की उत्सुकता बढ़ जाती है। वहीं लेटेस्ट एपिसोड में तान्या मित्तल ने गौरव और मृदुल के साथ बातचीत में गलती से ये खुलासा कर दिया कि उनके पिता रियल एस्टेट के कारोबार में हैं।

- Advertisement -
Ad image

तान्या मित्तल से परेशान हुए गौरव और मृदुल

मृदुल तिवारी और गौरव खन्ना के साथ बातचीत के दौरान, तान्या ने कहा कि उनके और 4-5 बिजनेस के बारे में बताया। लेकिन जब मृदुल ने उनकी कंपनियों, टर्नओवर और नेटवर्थ के बारे में पूछा तो तान्या ने बताने से इंकार कर दिया मृदुल ने जब उनसे कहा कि ज्यादातर लोग अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए अपने इंस्टाग्राम के बायो में कुछ जानकारी देते हैं जबकि तान्या के ज्यादातर बिजनेस इंस्टाग्राम पर नहीं होते,इस पर तान्या कहती हैं कि बड़े बिजनेसमैन आमतौर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए काम नहीं करते। तान्या ने जवाब दिया कि उनके सोशल मीडिया पर उनके कारखानों और बिजनेस का विवरण नहीं है और यह सब सिर्फ साड़ी, आध्यात्मिक जीवनशैली और मंदिरों के बारे में है।

मृदुल को तान्या ने कहा ‘छोटे लोग’

इस बातचीत के दौरान जब मृदुल ने कहा कि उनके जो भी काम और बिजनेस हैं, उनकी जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम के बायो में दे रखी है, जिससे बिजनेस बढ़े तो तान्या ने उन्हे टोकते हुए कहा कि ये सारे काम छोटे लोग करते हैं। बड़े लोग इंस्टा पर बिजनेस नहीं बताते। इस पर अब लोगों ने जमकर रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा- कितना फेंकेगी बहन। एक यूजर ने लिखा- मृदुल छोटा आदमी है। वहीं एक ने कहा- मत फेंक, हम लपेटते लपेटते थक गए।

- Advertisement -
Ad image

तान्या के पिता हैं रवि मित्तल?

इस बातचीत के दौरान, तान्या ने गलती से ये बता दिया कि उनके पापा साल में 500-1000 फ्लैट बेचते हैं। उनके पिता भी सोशल मीडिया पर नहीं हैं, वहीं गौरव ने झट से पूछ लेते हैं कि क्या वह बिल्डर हैं इस सवाल का जवाब देने की बजाय तान्या इसे टाल देती हैं।गौरतलब है कि कुछ दिन पहले उनके पिता दिल्ली के रियल एस्टेट डेवलपर रवि मित्तल हैं की चर्चा जोरों पर थी तो क्या अब तान्या ने गलती से इसकी पुष्टि कर दी है ये एक बड़ा सवाल है?

Keywords:Tanya Mittal Bigg Boss 19, Bigg Boss 19 Tanya Mittal, Tanya Mittal Real Estate, Tanya Mittal Controversy, Tanya Mittal Viral Video, Tanya Mittal Lifestyle, Tanya Mittal Net Worth, Tanya Mittal Father, Tanya Mittal Business, Tanya Mittal Bodyguards

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू