बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NDA के सभी घटक दलों को एकजुट रहने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि जब हम सब मिलकर जनता के बीच जाएंगे, तब जीत पक्की है। प्रधानमंत्री मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विकास, सुशासन और स्थिरता बिहार की जनता की सबसे बड़ी प्राथमिकता है, और एनडीए सरकार ने बीते वर्षों में इन सभी मोर्चों पर बेहतर काम किया है।
PM मोदी बोले-जनता विकास चाहती है, विवाद नहीं
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार ने हमेशा विकास और स्थिरता की राजनीति को चुना है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ दल बिहार को फिर से अराजकता के रास्ते पर ले जाना चाहते हैं, लेकिन जनता अब जागरूक है।
एनडीए की एकजुटता ही जीत की कुंजी
प्रधानमंत्री ने एनडीए के सभी सहयोगी दलों BJP,JDU हम और LJP से आग्रह किया कि वे मैदान में एक साथ उतरें। उन्होंने कहा हमारा लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि बिहार के भविष्य को सुरक्षित बनाना है।
विकास योजनाओं पर फोकस
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में केंद्र और राज्य सरकार की कई योजनाओं का उल्लेख किया, जिनमें शामिल बिहार में इन्फ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट्स, महिला सशक्तिकरण योजनाएं,किसान कल्याण और रोजगार सृजन कार्यक्रम शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि एनडीए का संकल्प है- सशक्त बिहार, समृद्ध भारत।
पीएम का विपक्ष पर तीखा प्रहार
प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि जो लोग बिहार को पिछड़ेपन में रखना चाहते थे, वे अब विकास की राजनीति से डरते हैं।उन्होंने जनता से अपील की कि वे “भ्रम फैलाने वाली राजनीति से सावधान रहें।
बिहार चुनाव 2025 के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह संदेश स्पष्ट संकेत देता है कि एनडीए अपने भीतर एकता और विकास एजेंडे के बल पर मैदान में उतरने की तैयारी कर रहा है। ऐसे में अगर एनडीए एकजुट रहता है, तो उसका मुकाबला विपक्ष के लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है।
Keywords: Bihar Election 2025, Narendramodi On NDA, Pm Modi Speech, Bihar Eletion Prepration

