बिग बॉस के घर में कैप्टेंसी के टास्क के साथ शो की शुरुआत हुई। जहां बिग बॉस अनाउंसमेंट करते हैं कि घरवालो ये हैं आपके ड्रीम को पूरा करने वाली मशीन हैं, लेकिन हर सपने की एक कीमत चुकानी होती है। इसी तरह इसके लिए भी घरवालों को कीमत चुकानी होगी। ड्रीम मशीन तक पहले पहुंचने वाला कंटेस्टेंट कैप्टेंसी के दावेदार बनते हैं।
कैप्टेंसी के टास्क के लिए प्रणीत इस कार्य के संचालक बनाए जाते हैं और पहले राउंड में बशीर सबसे पहले ड्रीम मशीन तक पहुंचकर कैप्टेंसी के दावेदार बन जाते हैं। और शर्त के अनुसार वो 2 सेब जाकर स्टोर रुम में रख देते हैं।
नेहल और अभिषेक के बीच तीखी बहस
गेम का दूसरा राउंड शुरु होता है जहां दूसरे राउंड में ड्रीम मशीन तक पहुंचने के लिए एक बेड सील करने की शर्त से साथ कंटेस्टेंट रनिंग स्टार्ट करते हैं और इस दौरान, अमाल, गौरव, अभिषेक, नेहल, मृदुल भागते हैं और इस दौरान मृदुल को चोट लग जाती है और नेहल अभिषेक पर भड़क जाती हैं। दरअसल रनिंग के दौरान मृदुल के चोटिल होने और नेहल के ये कहने पर की उन्हे चोट लगी है। के बाद घरवाले भड़क जाते हैं।
बशीर और अभिषेक के बीच हुई लड़ाई
नेहल अभिषेक पर धक्का देकर भागने का आरोप लगाती हैं। इसके बाद बशीर और अभिषेक के बीच जबरदस्त लड़ाई हो जाती हैं। वो ये कहते हैं कि ये है स्पोर्ट्शमैनशीप है। जहां लड़कियों को दबाना आसान है हमसे आकर लड़ो। ये है स्पोर्ट्शमैनशीप…?
नेहल और नतालिया का बेड सील
उधर मृदुल के होंठ पर इतनी चोट लग जाती है कि बिग-बॉस मृदुल को मेडिकल रुम में जाने को कहते हैं। इसके बीच बिग-बॉस प्रणीत से दूसरे राउंड के वीनर की अनाउंसमेंट करने को कहते हैं। जहां प्रणीत दूसरे राउंड का विनर अभिषेक को बताते हुए घोषणा कर देते हैं। अभिषेक भले ही दावेदारी जीत जाते हैं लेकिन इसकी एवज में शर्त के अनुसार एक बेड सील किया जाता है। जहां नेहल और नतालिया का बेड सील हो जाता है।
एक रेस लगा 10 बार हराऊंगी- नेहल
तीसरे राउंड की शर्त को सुन 3rd राउंड में नेहल, तान्या और नीलम गीरी भागने के लिए खड़े होते हैं और बाकी घरवाले बैठ जाते हैं क्योंकि शर्त ही ऐसी थी कि जीम पूरे सीजन के लिए, और वहां को कोई सामान घरवाले इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। इसके बाद तीनों नेहल, तान्या और नीलम ये कहते हुए भागने के लिए खड़े होते हैं कि वो जीम नहीं करते। हालांकि रेस में सिर्फ नेहल भागती हैं और विनर घोषित होती हैं। इस बीच वो अभिषेक को कहती हैं- ‘एक रेस लगा 10 बार हराऊंगी’
बिग-बॉस ने रद्द की कैप्टेंसी टास्क
हालांकि बिग बॉस के पूछने पर नेहल शर्त मंजूर नहीं करती। जिसके बाद बिग बॉस उनसे सवाल पूछते हैं कि जब शर्त मंजूर ही नहीं था तो वो भागी क्यों और नेहल के साथ साथ बाकि कंटेस्टेंट को फटकार लगाते हुए कहते हैं कि आप लोग टास्क को टास्क की तरह नहीं ले रहे और इसके साथ होने वाले बाकी के राउंड को कैंसिल करते हुए कार्य को यहीं रद्द कर देते हैं। यानी इस कार्य के रद्द होने के बाद बशीर और अभिषेक कैप्टेंसी के दावेदार बनते हैं।
Keywords- Nehal got angry at Abhishek in bb house, bb house captaincy task, fight between Abhishek and Bashir

