- Advertisement -

ICC के रैंकिंग में कोहली बने फिर से ‘विराट’, चार साल बाद नंबर वन के पायदान पर किया कब्ज़ा

3 Min Read

ICC Rankings: विराट कोहली की बादशाहत फिर लौट आई है। आईसीसी की ताज़ा वनडे बल्लेबाज़ी रैंकिंग में उन्होंने दोबारा नंबर-1 का ताज पहन लिया है। करीब चार साल बाद, यानी जुलाई 2021 के बाद, कोहली फिर से शिखर पर हैं। ये वापसी अचानक नहीं आई, पिछले कुछ महीनों में उन्होंने लगातार बेहतरीन पारियां खेली हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ 135 और 102 रन की पारियां, फिर एक मैच में नाबाद 65, और उसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ वडोदरा में 93 रन की क्लासिक इनिंग, हर मैच में कोहली का जलवा दिखा। खास बात ये है कि ये शानदार दौर ऑस्ट्रेलिया में लगातार दो बार जीरो पर आउट होने के बाद शुरू हुआ।

- Advertisement -
Ad image

रोहित शर्मा को लगा झटका, डैरिल मिचेल ने मारी छलांग

अब कोहली के नंबर-1 बनने से रोहित शर्मा को झटका लगा है। वो पहले नंबर से फिसलकर तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। न्यूज़ीलैंड के डैरिल मिचेल ने इस मौके का पूरा फायदा उठाया और सीधे दूसरे नंबर पर पहुंच गए। मिचेल की ताज़ा 84 रनों की पारी ने उनकी रैंकिंग को जबरदस्त बढ़ावा दिया। मजेदार बात ये है कि टॉप-3 बल्लेबाज़ों के बीच सिर्फ 10 पॉइंट का फर्क है। यानी अगले कुछ मैचों में रैंकिंग की रेस और भी दिलचस्प हो जाएगी। दूसरी तरफ, केएल राहुल एक पायदान ऊपर आकर 11वें नंबर पर आ गए हैं, और न्यूजीलैंड के डेवोन कॉनवे ने तीन जगह छलांग लगाई है, अब वो 29वें नंबर पर हैं।

गेंदबाज़ों में बदलाव, सिराज-जेमिसन की हो रही चर्चा

गेंदबाज़ों की बात करें तो यहां भी काफी हलचल है। भारत के मोहम्मद सिराज ने कमाल की गेंदबाज़ी की है और पांच पायदान चढ़कर अब 15वें नंबर पर आ गए हैं। वहीं न्यूजीलैंड के काइल जेमिसन ने तो धमाका ही कर दिया, पूरे 27 स्थान ऊपर आकर सीधे 69वें नंबर पर पहुंच गए। इतनी बड़ी छलांग किसी भी गेंदबाज के लिए बड़ी बात है। ये सब दिखाता है कि अब गेंदबाज़ भी रैंकिंग की तस्वीर तेजी से बदल सकते हैं।

- Advertisement -
Ad image

Keywords: Virat Kohli ICC Ranking, ODI Rankings, Rohit Sharma, Daryl Mitchell, ICC Test Rankings

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू