मुंबई: भारत और बांग्लादेश के रिश्ते अब पहले जैसे दोस्ताना नहीं रहे हैं। बांग्लादेश में लगातार हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार की घटनाओं ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। वहीं, पिछले कई वर्षों से भारत में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों के खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई कर रही है और उन्हें पकड़कर डिपोर्ट किया जा रहा है।
लेकिन अब सवाल उठने लगे हैं कि क्या डिपोर्ट किए जाने के बाद बांग्लादेश भेजे गए रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिक वास्तव में अपने देश में ही रहते हैं, या फिर दोबारा भारत में घुसपैठ कर लेते हैं। दरअसल, ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से सामने आया है। भारत में अवैध रूप से रह रही दो बांग्लादेशी महिलाओं को पकड़ने के बाद भारत सरकार ने उन्हें उनके वतन डिपोर्ट किया था, लेकिन दोनों एक बार फिर मुंबई में पकड़ी गईं।
Maharashtra | A 30-year-old Bangladeshi national Bilkis Begum Sirmiya Akhtar was arrested in the Cuffe Parade area of Mumbai for residing there without any valid travel or immigration documents. Meanwhile, the Colaba police arrested Julekha Jamal Shaikh (in pic), aged 38, from… pic.twitter.com/XCrrvlI0N1
— ANI (@ANI) January 14, 2026
मुंबई पुलिस ने बिलकिस बेगम सिरमिया अख्तर और जुलेखा जमाल शेख नाम की इन दो बांग्लादेशी महिलाओं को अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में करीब पांच महीने तक हिरासत में रखा था। इसके बाद आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर उन्हें बांग्लादेश डिपोर्ट कर दिया गया। हालांकि, दोनों महिलाओं ने जंगल के रास्तों से बांग्लादेश-भारत सीमा पार कर दोबारा भारत में घुसपैठ कर ली। फिलहाल, मुंबई पुलिस ने उन्हें फिर से गिरफ्तार कर लिया है।
अगस्त महीने में पकड़ी गई थीं
अगस्त महीने में मुंबई के कफ परेड समेत कई इलाकों में पुलिस अवैध रूप से रह रहे लोगों के खिलाफ तलाशी अभियान चला रही थी। इसी दौरान नागपाड़ा से जुलेखा जमाल शेख और कफ परेड से बिलकिस बेगम सिरमिया अख्तर सहित करीब 30 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया था। इसके बाद कागजी कार्रवाई पूरी कर सभी को बांग्लादेश डिपोर्ट कर दिया गया था।
आखिर कैसे वापस आईं?
अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि बांग्लादेश डिपोर्ट की गई जुलेखा जमाल शेख और बिलकिस बेगम सिरमिया अख्तर इतनी आसानी से दोबारा मुंबई कैसे लौट आईं। इसके पीछे किसका हाथ है, इस एंगल से पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हो सकता है कि इस मामलें में जल्द ही बड़ा खुलासा हो सकता है.
Keywords: Deportation Case Mumbai, Illegal Entry India, Mumbai Police, Bangladesh India Border

