- Advertisement -

ईरान में बिगड़ते हालात देख भारत सरकार ने जारी की एडवायजरी, अपने नागरिकों को तुरंत निकलने की सलाह

भारत सरकार ने अपनी एडवायजरी में साफ कहा है कि पर्यटक, व्यापारी, छात्र और श्रद्धालु फिलहाल तेहरान की यात्रा से बचें। यह फैसला ईरान में तेजी से बदलते हालात को देखते हुए लिया गया है।

2 Min Read

ईरान में जारी विरोध प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस वक्त पूरी दुनिया की नजर ईरान पर टिकी हुई है। हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं और ईरानी सरकार पीछे हटने को तैयार नहीं दिख रही है। वहीं दूसरी ओर आंदोलनकारियों ने भी उग्र रुख अपना लिया है। ऐसे हालात के बीच भारत सरकार ने अपने नागरिकों की सुरक्षा को देखते हुए बड़ा कदम उठाया है। भारत सरकार ने एडवायजरी जारी कर अपने नागरिकों को ईरान से तुरंत निकलने की सलाह दी है। यह एडवायजरी ईरान में रह रहे भारतीय छात्रों और धार्मिक कार्यों के लिए गए श्रद्धालुओं के लिए जारी की गई है।

- Advertisement -
Ad image

तेहरान न जाने की भी सलाह

भारत सरकार ने अपनी एडवायजरी में साफ कहा है कि पर्यटक, व्यापारी, छात्र और श्रद्धालु फिलहाल तेहरान की यात्रा से बचें। यह फैसला ईरान में तेजी से बदलते हालात को देखते हुए लिया गया है। साथ ही उन इलाकों में जाने से भी बचने की सलाह दी गई है, जहां विरोध प्रदर्शन तेज हैं। सरकार ने यह भी कहा है कि सभी भारतीय नागरिक अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज हर समय अपने पास रखें।

हेल्पलाइन नंबर जारी

ईरान में भारतीय दूतावास ने आपातकालीन संपर्क के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

- Advertisement -
Ad image

हेल्पलाइन नंबर: +989128109115, +989128109109, +989128109102, +989932179359
संपर्क के लिए ईमेल आईडी: [email protected]

रजिस्ट्रेशन कराने की अपील

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि ईरान में रह रहे वे सभी भारतीय नागरिक, जिन्होंने अब तक भारतीय दूतावास में पंजीकरण नहीं कराया है, वे https://www.meaers.com/request/home लिंक पर जाकर जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन कराएं। यह लिंक भारतीय दूतावास की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि ईरान में इंटरनेट सेवा बाधित होने के कारण कोई भारतीय नागरिक पंजीकरण कराने में असमर्थ हैं, तो भारत में मौजूद उनके परिजन उनकी ओर से पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

Keywords: Iran Protests News, India Iran Advisory, Indian Citizens In Iran, Iran Travel Warning, Indian Embassy Iran

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू