पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे में जीत दर्ज कर तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम (SBNCS) में खेले गए इस मुकाबले के बाद सबसे ज्यादा चर्चा सलमान अली आगा के अजीब रन आउट को लेकर हो रही है। उनकी इस गलती पर सोशल मीडिया पर खूब मीम्स बन रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि रावलपिंडी ट्रैफिक पुलिस ने भी मजाकिया अंदाज में पोस्ट कर उन्हें ट्रोल कर दिया, जो तेजी से वायरल हो रहा है।
रन आउट की घटना पर ट्रैफिक पुलिस का मजेदार पोस्ट
दूसरे वनडे में पाकिस्तान की पारी के दौरान सलमान अली आगा एक अजीब स्थिति में रन आउट हो गए। शॉट खेलने के बाद वह क्रीज से थोड़ा आगे आ गए थे और इसी बीच गेंद पास में ही गिर गई। जब वह गेंद उठाने के लिए झुके, तभी मेहदी हसन मिराज ने तेजी दिखाते हुए गेंद को स्टंप पर मार दिया और अपील कर दी। बाद में थर्ड अंपायर ने उन्हें आउट करार दे दिया।
Crucial moment! Mehidy Hasan Miraz removes Salman Agha with a brilliant run-out. ⚡🏏#BCB #Cricket #Bangladesh #Pakistan #ODI pic.twitter.com/N0inKkZVwz
— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) March 13, 2026
इस घटना के बाद रावलपिंडी ट्रैफिक पुलिस ने सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि चाहे सड़क हो या मैदान, हर जगह सतर्क रहना जरूरी है, क्योंकि छोटी सी गलती भी मुश्किल खड़ी कर सकती है।
Whether on the road or on the playing field, safety begins with personal responsibility.
— City Traffic Police, Rawalpindi (@ctprwp) March 13, 2026
Trust yourself, stay alert, and make wise decisions to keep yourself and others safe.#SafePunjab #trafficawareness #RoadSafety #StayAlert pic.twitter.com/m3gGu1qFWh
ICC ने सलमान आगा को दी चेतावनी
बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे में रन आउट होने के बाद सलमान अली आगा मैदान से लौटते समय काफी नाराज नजर आए। उनके इस व्यवहार पर International Cricket Council (ICC) ने भी कार्रवाई करते हुए उन्हें आधिकारिक चेतावनी दी और उनके खाते में एक डिमेरिट प्वाइंट जोड़ दिया। वहीं इस वनडे सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला 15 मार्च को शेर-ए-बांग्ला राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (SBNCS) में खेला जाना तय है।
Keywords: Salman Ali Agha Run Out, Pakistan Vs Bangladesh 2nd ODI, Pakistan Vs Bangladesh 2nd ODI, ICC Demerit Point Salman Ali Agha

