- Advertisement -

पिता लालू यादव चूड़ा दही भोज में शामिल होने पहुंचे तेज प्रताप यादव के घर, क्या फिर से सुधर रहे हैं रिश्ते

तेज प्रताप यादव के घर चूड़ा-दही भोज में उनके पिता, लालू प्रसाद यादव के शामिल होने के बाद सियासी गलियारे में हलचल तेज हो गई है।

2 Min Read

पटना: तेज प्रताप यादव के घर चूड़ा-दही भोज में उनके पिता, लालू प्रसाद यादव के शामिल होने के बाद सियासी गलियारे में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि दो महीने से दिलों में उठे मतभेद अब शांत हो रहे हैं और लालू का कुनबा एक बार फिर एक होता नजर आ रहा है। दरअसल, पटना में जनता दल (शक्ति) प्रमुख तेज प्रताप यादव के आवास पर मकर संक्रांति के अवसर पर दही-चूड़ा का आयोजन किया गया था। इसमें बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव शामिल हुए।

- Advertisement -
Ad image

13 जनवरी को दिया था न्योता

तेज प्रताप यादव ने 13 जनवरी को एक्स पर एक पोस्ट साझा कर बताया कि उन्होंने 10 सर्कुलर रोड स्थित अपने आवास पर अपने पिता लालू प्रसाद यादव और माता राबड़ी देवी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने अपने छोटे भाई और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से भी भेंट की और 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित “ऐतिहासिक दही-चूड़ा भोज” कार्यक्रम का निमंत्रण दिया। उन्होंने यह भी बताया कि इसी दौरान उन्हें अपनी भतीजी कात्यायनी को गोद में खिलाने का सुखद अवसर भी मिला।

पिछले साल तेज प्रताप को पार्टी और घर से निकाला गया

गौरतलब है कि पिछले साल 2025 में तेज प्रताप का एक फोटो वायरल हुआ था। इसके बाद लालू परिवार में मनमुटाव का दौर शुरू हुआ और विधानसभा चुनाव के पहले लालू यादव ने तेज प्रताप को पार्टी और घर दोनों से निकाल दिया। इसके बाद तेज प्रताप ने नई पार्टी बनाकर उसी के सिंबल से बिहार विधानसभा चुनाव 2025 लड़ा, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

- Advertisement -
Ad image

Keywords: Tej Pratap Yadav, Lalu Prasad Yadav, Dahi Chura Bhoj, Makar Sankranti, Bihar Politics News

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू