- Advertisement -

इस देश में चलती है बिना दुकानदार के पूरी दुकानें, नहीं होता एक भी स्टाफ…जानें कैसे करते हैं लोग शॉपिंग

इस देश के दुकानों में नहीं दुकानदार और ना रहता है एक भी स्टाफ। यहां ग्राहक खुद शॉपिंग, बिलिंग और एग्जिट करते हैं, वो भी बिना किसी इंसानी मदद के। रात और ग्रामीण इलाकों में ये सिस्टम वरदान साबित हो रहा है।

4 Min Read

नॉर्वे ने रिटेल सेक्टर में नया और अनोखा बदलाव किया है। अब यहां ऐसी दुकानें हैं जो बिना किसी स्टाफ के 24 घंटे खुली रहती हैं। ग्राहक बस अपने क्रेडिट कार्ड या मोबाइल ऐप से स्टोर का दरवाजा खोलते हैं, सामान चुनते हैं, खुद स्कैन करते हैं और भुगतान कर देते हैं। इसे सुनकर लगता है जैसे कोई भविष्य की कहानी हो, लेकिन यह नॉर्वे की हकीकत है। देशभर में ऐसे “अनमैन्ड स्टोर्स” आम हो गए हैं। यह तकनीक खासकर छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों में बहुत मददगार साबित हुई है, क्योंकि अब रात में भी दुकानें खुली रहती हैं और लोगों को सुविधाजनक तरीके से शॉपिंग करने का मौका मिलता है।

- Advertisement -
Ad image

ऐसे हुई थी बिना स्टाफ वाले दूकान की शुरुआत

इसकी शुरुआत 2019 में हुई, जब Coop Norway ने ओस्लो में अपनी पहली अनमैन्ड स्टोर खोली। दिन में यह स्टाफ के साथ सामान्य रूप से चलती है, लेकिन रात 11 बजे से सुबह 7 बजे तक पूरी तरह ऑटोमैटिक मोड में होती है। ग्राहक कार्ड स्वाइप या QR कोड स्कैन करके स्टोर में प्रवेश कर सकते हैं। नॉर्वे में कार्ड पेमेंट आम है और नकदी का उपयोग बहुत कम होता है। Visa और Mastercard लगभग हर जगह स्वीकार किए जाते हैं, जबकि American Express सीमित रूप से काम करता है। Coop Extra के इस प्रयोग ने नॉर्वे के रिटेल सेक्टर को बदल दिया है और अब कई बड़े और छोटे ब्रांड इसी मॉडल को अपना रहे हैं।

ऐसे करते है यहां शॉपिंग

अनमैन्ड स्टोर्स में शॉपिंग करना बहुत आसान है। ग्राहक QR कोड स्कैन करके स्टोर में प्रवेश करते हैं और अपनी जरूरत का सामान चुनते हैं। फिर सेल्फ-चेकआउट मशीन पर बारकोड स्कैन करके भुगतान करते हैं, जो मोबाइल ऐप (जैसे Vipps) या कार्ड से तुरंत हो जाता है। अगर कोई आइटम बिना स्कैन किए बाहर ले जाने की कोशिश करता है, तो सिस्टम अलर्ट कर देता है। बाहर निकलते समय फिर से QR या कार्ड से वैरिफिकेशन होता है। इस पूरी प्रक्रिया में लाइन या कैश काउंटर की जरूरत नहीं होती और ग्राहक पूरी तरह स्वतंत्र महसूस करता है। यही सरल और स्मार्ट तरीका नॉर्वे में युवाओं और देर रात काम करने वालों के बीच बहुत लोकप्रिय हो रहा है।

- Advertisement -
Ad image

सुरक्षा और टेक्नोलॉजी का अद्भुत बैलेंस

इन अनमैन्ड स्टोर्स में सुरक्षा को लेकर कोई समझौता नहीं किया गया है। हर स्टोर में AI-आधारित कैमरे, RFID टैग और स्मार्ट अल्गोरिदम लगे होते हैं, जो हर मूवमेंट पर नजर रखते हैं। Nordic ID जैसी कंपनियां RFID तकनीक प्रदान करती हैं, जिससे हर प्रोडक्ट अपने आप ट्रैक होता है। यदि कोई ग्राहक बिना भुगतान सामान बाहर ले जाने की कोशिश करता है, तो सेंट्रल सिक्योरिटी सिस्टम तुरंत अलर्ट भेजता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन स्टोर्स में चोरी की घटनाएं पारंपरिक दुकानों की तुलना में लगभग 50% कम हुई हैं। यह साबित करता है कि सही तकनीक का इस्तेमाल न केवल सुविधा बढ़ाता है बल्कि ईमानदारी और सुरक्षा भी सुनिश्चित करता है।

Keywords: Norway Unmanned Stores, AI Shopping, RFID Technology, Cashless Shopping, Norway Innovation

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू