आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है, जिससे पूरे देश और संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था। इससे पहले उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को किया जाएगा, जिसमें परिवार के सदस्य, करीबी दोस्त और कई नामी हस्तियां शामिल हो सकती हैं। सोशल मीडिया पर फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनके गाए अमर गीतों को याद कर रहे हैं।
गौरतलब है कि उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी चिंता जताई थी और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी। हालांकि, उनके निधन की खबर ने सभी को गहरे दुख में डाल दिया है।
अचानक बिगड़ी तबीयत, पोती ने दी जानकारी
आशा भोसले की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें दिल से जुड़ी परेशानी के बाद तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी यूनिट में उनका इलाज किया गया। उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर उनकी पोती जाने जनाई भोसले ने सोशल मीडिया के जरिए दी। उन्होंने बताया कि दादी को ज्यादा कमजोरी और सीने में संक्रमण की समस्या थी, फिलहाल उनका इलाज जारी है और परिवार को जल्द सुधार की उम्मीद है।
सुरों की मलिका, जिन्होंने हर दौर में अपनी आवाज का जादू बिखेरा
भारतीय संगीत जगत की दिग्गज गायिका आशा भोसले ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा और मधुर आवाज से दशकों तक श्रोताओं के दिलों पर राज किया है। उन्होंने हजारों गीतों को अपनी आवाज दी, जिनमें फिल्मी गाने, ग़ज़ल, भजन और पॉप म्यूजिक शामिल हैं। अलग-अलग संगीत निर्देशकों के साथ काम करते हुए उन्होंने हर दौर में खुद को साबित किया और अनगिनत हिट गीत दिए। उनके योगदान के लिए उन्हें कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से भी नवाजा गया है।
keywords: Asha Bhosle death, Legendary singer Asha Bhosle, Legendary singer Asha Bhosle

