पहली बार दीपिका पादुकोण ने अपनी बेटी दुआ की प्यारी तस्वीरें दुनिया के सामने साझा कीं, और उसी के साथ उनकी बहन अनीशा पादुकोण ने भांजी का क्यूट निकनेम भी उजागर कर दिया। दीपिका और रणवीर सिंह की बेटी की पहली झलक देखते ही इंटरनेट पर प्यार और उत्साह की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया पर दुआ की तस्वीरें और उनका निकनेम एक साथ ट्रेंड करने लगे हर कोई इस नन्ही परी की क्यूटनेस पर फिदा नजर आया।
दुआ की पहली झलक
बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इस दिवाली को और खास बना दिया। दोनों ने अपनी बेटी दुआ पादुकोण सिंह का चेहरा पहली बार सार्वजनिक किया। तस्वीरों में दुआ अपनी मां दीपिका के साथ ट्विनिंग लुक में नजर आईं लाल रंग के खूबसूरत एथनिक आउटफिट में। दीपिका ने अपनी नन्ही सी मिनी-मी के साथ जो तस्वीरें शेयर कीं, उनमें मां-बेटी का यह रिश्ता और भी भावनात्मक नजर आया। दुआ लाल रंग के आउटफिट में मुस्कुराती हुई और अपनी उंगली मुंह में लिए इतनी प्यारी लग रही थीं कि देखने वालों का दिल पिघल गया। कुछ ही घंटों में यह तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो गईं।
मौसी अनीशा ने दिया निकनेम
दीपिका की बहन अनीशा पादुकोण ने अपनी भतीजी के लिए जो प्यार भरा संदेश लिखा, उसने सभी का दिल जीत लिया। उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा , “मेरे दिल का यह छोटा सा टुकड़ा, मेरी टिंगू।”
अनीशा का यह इमोशनल संदेश सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो गया। दुआ का यह निकनेम टिंगू अब हर तरफ चर्चा में है। फैंस इस नाम की क्यूटनेस और मौसी-भांजी के प्यारे रिश्ते पर ढेर सारा प्यार बरसा रहे हैं। एक फैन ने लिखा, “दुआ बहुत प्यारी है,” जबकि किसी ने उन्हें “मिनी दीपिका और रणवीर” कहा। वहीं, एक यूज़र ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “यह तो नई पारले जी गर्ल लगती है।”
दिवाली पर शाही लुक
दीपिका और रणवीर ने दिवाली पर पारंपरिक लुक में अपनी बेटी के साथ जो तस्वीरें साझा कीं, वे किसी रॉयल फैमिली से कम नहीं लग रही थीं। रणवीर सिंह क्रीम रंग के एथनिक आउटफिट में बेहद डैशिंग लगे।
दीपिका लाल रंग के सब्यसाची के जोड़े में रॉयल और ग्रेसफुल नजर आईं, जिसकी नेकलाइन और स्लीव्स पर गोल्डन जरी का खूबसूरत काम था।
दुआ का लाल जोड़ा दीपिका से मैच करता था, और उनकी मुस्कान ने तस्वीर को परफेक्ट बना दिया।
मां-बेटी की जोड़ी इतनी प्यारी लगी कि सोशल मीडिया पर लोग कहने लगे “यह सबसे सुंदर दिवाली फैमिली फोटो है।”
दुआ के जन्म और नाम की कहानी
दीपिका और रणवीर ने 8 सितंबर 2024 को अपनी बेटी का स्वागत किया था।पिछले साल दिवाली पर इस जोड़ी ने अपनी बेटी के नाम की घोषणा करते हुए लिखा था दुआ (Prayer) क्योंकि वह हमारी प्रार्थनाओं का उत्तर है। हमारे दिल प्यार और कृतज्ञता से भरे हैं।”यह संदेश तब भी बहुत वायरल हुआ था, और अब जब उनकी नन्ही दुआ की तस्वीर सामने आई है, तो यह नाम और भी खास महसूस हो रहा है।
दीपिका और रणवीर के आने वाले प्रोजेक्ट्स
वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका हाल ही में रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन में नजर आई थीं, जिसने विश्वभर में ₹372 करोड़ की कमाई की। अब वह शाहरुख खान के साथ फिल्म किंग में दिखाई देंगी, जिसमें सुहाना खान भी होंगी।वहीं, रणवीर सिंह जल्द ही आदित्य धर की अगली फिल्म धुरंधर में मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। दीपिका, रणवीर और दुआ की ये दिवाली तस्वीरें इस साल की सबसे दिल छू लेने वाली फैमिली मोमेंट बन गई हैं एक तरफ स्टारडम की चमक है, तो दूसरी ओर परिवार का सच्चा प्यार। और टिंगू का यह क्यूट निकनेम अब हर किसी के चेहरे पर मुस्कान ला रहा है।
Keywords: Deepika Padukone Daughter Photo, Ranveer Singh Daughter Dua, Deepika Padukone Baby Name, Tingu Nickname

