Lahore Qalandars vs Karachi Kings: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2026) शुरू हुए अभी कुछ ही दिन हुए थे कि एक बड़ा विवाद सामने आ गया। फखर जमान की बॉल टेम्परिंग की हरकत कैमरे में कैद हुई, जिसने पूरे पाकिस्तान को शर्मिंदा कर दिया। अंपायर ने टीम पर जुर्माना लगाया, लेकिन माना जा रहा है कि यह मामला यहीं नहीं खत्म होगा। टीम के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी, गेंदबाज हारिस रउफ और फखर जमान के खिलाफ आगे और सख्त कार्रवाई की संभावना है।
PSL में फखर जमान की शर्मनाक बॉल टेंपरिंग, वीडियो हुआ वायरल
लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच PSL का छठा मुकाबला गद्दाफी स्टेडियम में खेला गया, जो लो स्कोरिंग रहा। आखिरी ओवर में फखर जमान बॉल के साथ छेड़छाड़ करते नजर आए, वहीं शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रउफ भी मौजूद थे। यह शर्मनाक दृश्य कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
फखर जमान की बॉल टेम्परिंग पर अंपायर ने लगाया जुर्माना
आखिरी ओवर में लाहौर कलंदर्स को जीतने के लिए 13 रन चाहिए थे। हारिस रउफ गेंदबाजी करने आए और इससे पहले कप्तान शाहीन शाह अफरीदी और फखर जमान रणनीति बनाते दिखे। शुरुआत में यह सामान्य प्लानिंग लग रही थी, लेकिन इसी दौरान फखर ने बॉल के साथ छेड़छाड़ की। अंपायर ने इसे नोटिस किया और लाहौर टीम पर 5 रनों की पेनल्टी लगा दी।
– Shaheen hands the ball to Rauf and passes his cap to Faisal Afridi.
— Pavilion Post (@CricinsightsX) March 29, 2026
– Faisal suspects something and keeps a keen eye as Fakhar enters the scene.
– Haris-Fakhar-Shaheen exchange a few words before ball is handed to Fakhar.
– The ball condition looks altered.
🎥-@ReplaysPCT https://t.co/NZCu8VzSG5 pic.twitter.com/cERYQKYn7A
शाहीन अफरीदी ने बॉल टेम्परिंग पर दिया चुप्पी भरा जवाब
मैच के बाद रमीज राजा ने फखर जमान की बॉल टेम्परिंग पर सवाल किया। जवाब में शाहीन शाह अफरीदी ने कहा कि उन्हें पूरी स्थिति की जानकारी नहीं है और अगर कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है, तो बाद में बात करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि टीम पर 5 रनों की पेनल्टी लगी, जिस पर अब कुछ नहीं किया जा सकता।
Keywords: PSL 2026 Ball Tampering, Fakhar Zaman Controversy, Shaheen Afridi Penalty Response

