मुंबई के बोरीवली इलाके में पश्चिमी एक्सप्रेस हाइवे पर स्थित देविपाड़ा मेट्रो स्टेशन के पास मंगलवार दोपहर एक निजी बस में अचानक आग लग गई। इस घटना से वहां अफरा-तफरी मच गई, क्योंकि धुआं पास ही खड़ी रेड लाइन की मेट्रो ट्रेन के कोच में भी घुस गया। मेट्रो में सफर कर रहे यात्रियों के बीच दहशत का माहौल बन गया। सोशल मीडिया पर यात्री योगेश नामजोशी द्वारा साझा किया गया एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मेट्रो कोच में घुंसे धुएं के कारण यात्रियों की घबराहट और असमंजस स्पष्ट दिखाई दे रहा है।
Faced a very serious emergency situation on #MumbaiMetro #redline at #devipada station #Borivali . There was a huge fire outside metro station as a private bus had was on fire , despite that metro stopped at devipada station n doors were opened @Dev_Fadnavis @CMOMaharashtra pic.twitter.com/MITYWjlcP9
— Yogesh Namjoshi (@unplugged_yogi) June 24, 2025
यात्रियों में दहशत
जैसे ही बस में आग लगी और धुआं उठने लगा, उसी समय मेट्रो ट्रेन देविपाड़ा स्टेशन पर पहुंची। यात्रियों ने बताया कि मेट्रो रुक गई और दरवाज़े खुलते ही धुआं अंदर घुस गया। एक ने X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “दरवाजे खुलते ही धुआं अंदर भरने लगा, लेकिन कोई घोषणा नहीं हुई। बाद में दरवाजे बंद हुए और मेट्रो अगले स्टेशन की ओर बढ़ी।”
कोई हताहत नहीं, आग पर जल्द पाया गया काबू
सौभाग्य से इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। आग लगने के समय बस खाली थी। फायर ब्रिगेड और मेट्रो स्टाफ मौके पर तुरंत पहुंचे और आग पर जल्दी ही काबू पा लिया गया। प्रारंभिक जांच में किसी साजिश या मेट्रो ढांचे को नुकसान की आशंका नहीं जताई गई है।
Public Notice | Devipada Metro Station Road-Level Bus Fire Incident
— Maha Mumbai Metro Operation Corporation Ltd (@MMMOCL_Official) June 24, 2025
We regret the inconvenience caused to our valued passengers.
A private bus on the road below Devipada station caught fire today in Afternoon. Metro staff & fire brigade responded swiftly and brought the…
महा मुंबई मेट्रो का बयान
घटना के बाद महा मुंबई मेट्रो संचालन विभाग ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा, “हम अपने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद प्रकट करते हैं। आज दोपहर देविपाड़ा स्टेशन के नीचे सड़क पर एक निजी बस में आग लग गई थी। मेट्रो स्टाफ और दमकल विभाग ने तुरंत कार्रवाई की और स्थिति को नियंत्रित किया।”
बयान में आगे कहा गया, “चूंकि स्टेशन का डिज़ाइन खुला है, इसलिए थोड़ी देर के लिए धुआं प्लेटफॉर्म और एक कोच में पहुंच गया। हालांकि ट्रेन में अंदर कोई खतरा नहीं था और अगले स्टेशन पर स्थिति संभाल ली गई। मेट्रो सेवाएं पूरी तरह सुरक्षित और बिना रुके चलती रहीं। हम यात्रियों के धैर्य और सहयोग के लिए आभारी हैं।”
Keywords: मुंबई मेट्रो हादसा, देविपाड़ा स्टेशन, बोरीवली न्यूज, मुंबई ताजा खबर, मुंबई लोकल न्यूज, मुंबई मेट्रो अपडेट

