- Advertisement -

MNS की धमकी पर अन्नामलाई का खुला चैलेंज, ‘मैं मुंबई आ रहा हूं, काटिए मेरे पैर

राज ठाकरे ने अन्नामलाई पर तंज कसते हुए उन्हें ‘रसमलाई’ कहा, वहीं उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने भी अन्नामलाई पर टिप्पणी करते हुए उन्हें ‘कीड़ा’ बताया।

3 Min Read

मुंबई: बीजेपी नेता के. अन्नामलाई और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है। एक ओर जहां एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे ने अन्नामलाई पर तंज कसते हुए उन्हें ‘रसमलाई’ कहा, वहीं उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने भी अन्नामलाई पर टिप्पणी करते हुए उन्हें ‘कीड़ा’ बताया। इसके साथ ही संजय राउत ने महाराष्ट्र की राजनीति को लेकर एकनाथ शिंदे पर भी निशाना साधा और उनके रुख पर सवाल खड़े किए। राउत ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और दोनों उपमुख्यमंत्रियों पर भी हमला बोलते हुए कहा कि मराठी मानुष का नमक खाने वाले लोग मुंबई में ऐसे लोगों को बुलाकर यहां का माहौल बिगाड़ रहे हैं।

- Advertisement -
Ad image

अन्नामलाई ने दिया जवाब

एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी नेता के. अन्नामलाई ने कहा,
आदित्य ठाकरे और राज ठाकरे कौन होते हैं मुझे धमकाने वाले? मुझे एक किसान का बेटा होने पर गर्व है। उन्होंने सिर्फ मुझे गाली देने के लिए बैठकें आयोजित की हैं। मुझे नहीं पता कि मैं इतना अहम कैसे हो गया हूं। कुछ लोगों ने लिखा है कि अगर मैं मुंबई आया तो मेरे पैर काट देंगे। मैं मुंबई आऊंगा, काटकर दिखाएं। अगर मुझे ऐसी धमकियों से डर लगता, तो मैं अपने गांव में ही बैठा रहता।”

अन्नामलाई ने आगे कहा,

“अगर मैं कहता हूं कि कामराज भारत के महान नेताओं में से एक हैं, तो क्या इसका मतलब यह है कि वह अब तमिल नहीं रहे? अगर मैं कहता हूं कि मुंबई एक विश्वस्तरीय शहर है, तो क्या इसका मतलब यह है कि महाराष्ट्रीयनों ने इसे नहीं बनाया? ऐसे लोग सिर्फ अज्ञानी हैं।”

- Advertisement -
Ad image

राज ठाकरे ने कही थी ये बात

इससे पहले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के प्रमुख राज ठाकरे ने बीजेपी नेता के. अन्नामलाई पर तीखा हमला किया था। राज ठाकरे ने अन्नामलाई को ‘रसमलाई’ कहकर संबोधित किया और महाराष्ट्र से जुड़े मुद्दों पर बोलने के उनके अधिकार पर सवाल उठाए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि हाल ही में तमिलनाडु से कोई ‘रसमलाई’ मुंबई आया है।

राज ठाकरे ने दावा किया कि बॉम्बे कभी महाराष्ट्र का शहर नहीं था और मुंबई तथा महाराष्ट्र के बीच कोई संबंध नहीं है। उन्होंने सवाल किया कि अन्नामलाई कौन हैं, उनका मुंबई से क्या लेना-देना है और वे यहां क्यों आए हैं। इसी संदर्भ में राज ठाकरे ने बालासाहेब ठाकरे के पुराने नारे ‘लुंगी उठाओ, पुंगी बजाओ’ का भी जिक्र किया।

Keywords: K Annamalai, MNS Threat, Raj Thackeray, Mumbai Controversy, BJP Vs MNS

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू