आम आदमी पार्टी के 10 राज्यसभा सांसदों में से सात ने पार्टी से अलग होने का फैसला किया है। इन सांसदों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा देने का ऐलान किया। इसके बाद पार्टी को बड़ा झटका तब लगा जब इनमें से तीन सांसदों ने तुरंत बीजेपी ज्वाइन कर ली, जबकि चार अन्य ने भी ऐसा करने के संकेत दिए। पार्टी छोड़ने वालों में राघव चड्ढा, संदीप पाठक, स्वाति मालीवाल और अशोक मित्तल जैसे नाम शामिल बताए जा रहे हैं। इस घटनाक्रम पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी प्रतिक्रिया दी है।
रोड शो में दिखा जोरदार स्वागत
बारानगर में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन के रोड शो के दौरान बड़ी संख्या में लोग जुटे और जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। इस मौके पर माहौल काफी उत्साहपूर्ण रहा। कार्यक्रम के दौरान नितिन नवीन ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला भी बोला।
नितिन नवीन का केजरीवाल पर हमला
अरविंद केजरीवाल के पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार को लेकर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने एएनआई से बातचीत में उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिस नेता का आकर्षण अब खत्म हो चुका है और जिनके भ्रष्टाचार से देश परेशान है, उनके लिए प्रचार करने का कोई नैतिक आधार नहीं बचता। नितिन नवीन ने आगे कहा कि आगे आने वाले समय में और भी राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिल सकते हैं।
#WATCH | Baranagar: On AAP convener Arvind Kejriwal to campaign in West Bengal today, BJP National President Nitin Nabin says, "The leader towards whom there is no attraction left, the leader from whom the entire country is fed up because of his corruption. I admit, where is the… https://t.co/QwDNX6nPAw pic.twitter.com/vvzwUAvFQp
— ANI (@ANI) April 25, 2026
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा सहित कई राज्यसभा सांसदों के पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल होने की चर्चा पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि डूबती हुई नाव पर कोई सवार नहीं होता। साथ ही उन्होंने दावा किया कि पहले आम आदमी पार्टी कमजोर हुई और अब टीएमसी की बारी है। उनके अनुसार, विपक्ष लगातार कमजोर होता जा रहा है और राजनीतिक रूप से हाशिए पर पहुंच रहा है।
दूसरे चरण की वोटिंग पर टिकी नजर
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 152 सीटों पर मतदान पूरा हो चुका है। अब बाकी 142 सीटों के लिए 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। पहले चरण में हुए मतदान का असर दूसरे चरण में भी देखने को मिल सकता है, जिससे मतदाताओं में उत्साह बढ़ने की उम्मीद है। इसी वजह से दूसरे चरण में भी भारी मतदान होने की संभावना जताई जा रही है।
Keywords: Nitin Navin Statement On Raghav Chaddha, BJP Roadshow Baranagar Rally, AAP Rajya Sabha MPs Resignation

