व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान हुए हंगामे के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने स्थिति पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और अधिकारियों को कार्यक्रम जारी रखने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर ट्रंप ने सुरक्षा एजेंसियों की सराहना करते हुए कहा कि सीक्रेट सर्विस और कानून प्रवर्तन टीम ने बेहद तेज़ और साहसिक कार्रवाई की। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है और अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उनकी इच्छा है कार्यक्रम जारी रहे, लेकिन अंतिम निर्णय सुरक्षा एजेंसियां ही लेंगी। उन्होंने माना कि घटना के बाद माहौल पहले जैसा नहीं रहा। साथ ही संकेत दिया कि करीब 30 दिनों में कार्यक्रम दोबारा आयोजित किया जा सकता है।

तेज आवाज़ों से मचा हड़कंप
वॉशिंगटन में शनिवार रात हुए डिनर कार्यक्रम के दौरान अचानक धमाके जैसी आवाज़ों से अफरा-तफरी फैल गई। हालात बिगड़ते देख डोनाल्ड ट्रंप और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप को तुरंत सुरक्षा घेरे में ले जाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों और AFP के मुताबिक, घटना के बाद दहशत का माहौल बन गया। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में ट्रंप को मेज के नीचे छिपते और मेलानिया को घबराई हालत में देखा जा सकता है।
WATCH: More footage from the evacuation shows President Trump being rushed out of the White House Correspondents’ Dinner following THE SHOOTING.pic.twitter.com/7rIuitqXob
— Donald J Trump Posts TruthSocial (@TruthTrumpPost) April 26, 2026
वीडियो में दिखी अफरा-तफरी
सोशल मीडिया पर वायरल क्लिप्स में तेज धमाकों जैसी आवाज़ें सुनने का दावा किया गया, जिसके बाद लोगों को हॉल से जल्द बाहर निकाला गया। सुरक्षा बलों ने तुरंत इलाके को सील कर हालात पर काबू पाया। सीक्रेट सर्विस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है और मामले की जांच जारी है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि एजेंसियों की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया और सभी सुरक्षित हैं।
Keywords: White House Correspondents’ Dinner Shooting, Washington DC Event, United States Secret Service

