- Advertisement -

‘लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नही…’, राष्ट्रपति ट्रंप के डिनर पार्टी में हुई फायरिंग पर बोले PM मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के सुरक्षित होने की खबर से राहत मिली। वॉशिंगटन में डिनर कार्यक्रम के दौरान हुई गोलीबारी की उन्होंने निंदा की और कहा कि लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है।

4 Min Read

नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के डिनर कार्यक्रम के दौरान हुई गोलीबारी की घटना पर एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वॉशिंगटन डीसी के एक होटल में हुई इस सुरक्षा घटना के बाद ट्रंप, फर्स्ट लेडी और वाइस प्रेसिडेंट के सुरक्षित होने की खबर से उन्हें राहत मिली है।

- Advertisement -
Ad image

प्रधानमंत्री मोदी ने उनके अच्छे स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए शुभकामनाएं भी दीं। इसके साथ ही उन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि लोकतंत्र में किसी भी तरह की हिंसा स्वीकार्य नहीं है और ऐसी घटनाओं को पूरी तरह से खारिज किया जाना चाहिए।

बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई जान

डोनाल्ड ट्रंप ने घटना के बाद व्हाइट हाउस में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि संदिग्ध के पास कई हथियार मौजूद थे और उसे सीक्रेट सर्विस ने तुरंत काबू में कर लिया। उन्होंने कहा कि हमले के दौरान एक अधिकारी को गोली लगी, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट की वजह से उनकी जान बच गई। ट्रंप के मुताबिक, अधिकारी पर बेहद नजदीक से हमला किया गया था, फिर भी सुरक्षा उपकरण ने उन्हें गंभीर नुकसान से बचा लिया। उन्होंने एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें आरोपी को सुरक्षा बैरियर की ओर भागते और एजेंट्स को उसके पीछे दौड़ते देखा जा सकता है। इस घटना के दौरान आयोजित डिनर कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन ट्रंप समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

- Advertisement -
Ad image

रद्द कार्यक्रम अब फिर से होगा आयोजित

अधिकारियों के मुताबिक, फायरिंग की घटना उस बॉलरूम के बाहर हुई जहां डोनाल्ड ट्रंप और अन्य मेहमान मौजूद थे। फिलहाल हमले के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। सुरक्षा कारणों से कार्यक्रम को तुरंत रद्द कर दिया गया, लेकिन आयोजकों ने साफ किया है कि इसे बाद में दोबारा आयोजित किया जाएगा। व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष वेइजिया जियांग ने कहा कि यह कार्यक्रम फिर से किया जाएगा। इस दौरान उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और विदेश मंत्री मार्को रुबियो समेत कई बड़े नेता मौजूद थे।

जांच एजेंसियों के अनुसार, एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। पुलिस ने बताया कि हमलावर होटल में ही ठहरा हुआ था। वहीं, एक अधिकारी को गोली लगी, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट की वजह से उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। स्थानीय प्रशासन ने कहा है कि फिलहाल आम जनता के लिए कोई खतरा नहीं है।

हमलावर की तस्वीर और वीडियो आई सामने

डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर में हुई फायरिंग से जुड़े संदिग्ध की पहली झलक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर साझा की। उन्होंने एक वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें आरोपी होटल परिसर में घुसने की कोशिश करते हुए तेजी से फायरिंग करता नजर आता है। इस मामले पर ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी जानकारी दी।

वीडियो में दिखता है कि हमलावर सुरक्षा घेरा तोड़कर अंदर प्रवेश करने की कोशिश करता है, जबकि मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मी उसे रोकने के लिए तुरंत सक्रिय हो जाते हैं। जवाबी कार्रवाई के दौरान सुरक्षाकर्मी फायरिंग करते हुए भी दिखाई देते हैं। बाद में ट्रंप ने एक तस्वीर साझा की, जिसमें आरोपी को काबू में करने के बाद जमीन पर लेटा हुआ दिखाया गया है और उसके हाथ बांधे गए हैं।

Keywords: Donald Trump Dinner Shooting, White House Correspondents Dinner, PM Modi Reaction Trump Shooting

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू