भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर T20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने इतिहास रचते हुए लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीती और अपने ही घर में विश्व चैंपियन बनने वाली पहली टीम बन गई। भारत अब टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा बार खिताब जीतने वाली टीम भी बन गया है। इससे पहले भारतीय टीम ने 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में पहला खिताब जीता था, जबकि 2024 में रोहित शर्मा की अगुवाई में दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की थी। अब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने तीसरी बार विश्व कप जीतकर अपने सुनहरे सफर में एक और ऐतिहासिक अध्याय जोड़ दिया।
टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए यह उपलब्धि बेहद खास है, क्योंकि बतौर कप्तान यह उनका पहला ICC खिताब है। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद उन्होंने अपने अगले बड़े सपने का भी जिक्र किया। सूर्यकुमार ने कहा कि अब उनकी नजरें आने वाले ओलंपिक पर हैं और वह चाहते हैं कि भारत क्रिकेट में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम और ऊंचा करे।
अहमदाबाद में फाइनल के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्यकुमार यादव ने कहा कि पिछले एक महीने का सफर टीम के लिए यादगार रहा। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं हुई थी, लेकिन टीम ने लगातार मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर शानदार वापसी की और आखिरकार खिताब अपने नाम करने में सफल रही। उन्होंने कहा कि क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन टीम ने हर चुनौती का डटकर सामना किया।
पीएम मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर भारतीय टीम को बधाई दी। उन्होंने लिखा, “चैंपियंस! ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप जीतने पर भारतीय टीम को बहुत-बहुत बधाई। यह शानदार जीत खिलाड़ियों के बेहतरीन कौशल, मजबूत इरादों और शानदार टीमवर्क का परिणाम है। पूरे टूर्नामेंट के दौरान टीम ने अद्भुत हिम्मत और जज्बा दिखाया है। इस जीत ने हर भारतीय के दिल को गर्व और खुशी से भर दिया है। बहुत बढ़िया, टीम इंडिया!”
Champions!
— Narendra Modi (@narendramodi) March 8, 2026
Congratulations to the Indian team on winning the ICC Men’s T20 World Cup!
This remarkable triumph reflects exceptional skills, determination and teamwork. They have shown outstanding grit through the tournament.
This victory has filled every Indian heart with…
चैंपियंस ⭐️⭐️⭐️
अहमदाबाद में टीम इंडिया की शानदार जीत। पूरे टूर्नामेंट में हमने जो आक्रामक और धमाकेदार क्रिकेट खेला, उसका मुकाबला कोई नहीं कर सका। मुश्किल हालात में भी लड़ते रहने का जज्बा लड़कों ने बेहतरीन तरीके से दिखाया और एक बार फिर विश्व चैंपियन बनकर इतिहास रच दिया।
इस शानदार उपलब्धि के लिए सभी खिलाड़ियों और टीम मैनेजमेंट के हर सदस्य को हार्दिक बधाई।
जय हिंद
Champions ⭐️⭐️⭐️ Phenomenal win for Team India in Ahmedabad. Absolutely no match for the explosive cricket played by us throughout the tournament. Brilliant character shown by the boys to keep fighting in tough situations and become world champions once again. Congratulations to…
— Virat Kohli (@imVkohli) March 8, 2026
राजीव शुक्ला ने कही बड़ी बात
BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने टीम इंडिया की जीत पर खुशी जताते हुए कहा, “विश्व कप में यह हमारी लगातार बड़ी सफलता है। भारतीय टीम अब पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हो चुकी है और विश्व भर में भारतीय क्रिकेट का परचम लहरा रहा है। हम क्रिकेट के क्षेत्र में दुनिया की नंबर-1 टीम बन चुके हैं। BCCI के प्रयासों की वजह से देश में बड़ी संख्या में प्रतिभाशाली खिलाड़ी सामने आए हैं, जो दुनिया की किसी भी टीम से मुकाबला करने और उसे हराने की क्षमता रखते हैं।”
Keywords: T20 World Cup 2026, Team India Champion, India Vs New Zealand Final, PM Modi, Virat Kohli

