- Advertisement -

तुर्कमान गेट पथराव मामला: दिल्ली पुलिस ने 30 लोगों की पहचान की, 400 से ज्यादा वीडियो खंगाले जा रहे

दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अवैध ढांचा गिराए जाने के दौरान हुई हिंसा के बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

3 Min Read

नई दिल्ली: दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अवैध ढांचा गिराए जाने के दौरान हुई हिंसा के बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। अब तक पुलिस पथराव में शामिल 30 लोगों की पहचान कर चुकी है। इसके लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की मदद ली जा रही है। पथराव की इस घटना में शामिल पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम मोहम्मद शाहनवाज, मोहम्मद आरिब, मोहम्मद काशिफ, मोहम्मद अदनान और मोहम्मद कैफ हैं।

- Advertisement -
Ad image

पथराव में बाहरी लोग भी शामिल

पुलिस ने जिन पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, उन्हें एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अब तक की जांच में सामने आया है कि पथराव करने वालों में स्थानीय लोगों के साथ-साथ कई बाहरी लोग भी शामिल थे। इसके अलावा कुछ राजनीतिक लोगों की संलिप्तता भी सामने आई है, जिनकी पहचान कर ली गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, इन लोगों की भूमिका हिंसा भड़काने में पाई गई है, हालांकि पुलिस ने फिलहाल उनके नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं।

पुलिस के पास 400 से ज्यादा वीडियो

घटना की जांच कर रही पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज के साथ-साथ हिंसा से जुड़े वीडियो की भी जांच कर रही है। पुलिस के पास ऐसे करीब 400 वीडियो मौजूद हैं, जिनके आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। इसी दौरान पूरे इलाके की ड्रोन के जरिए निगरानी की जा रही है।

- Advertisement -
Ad image

सपा सांसद से होगी पूछताछ

हिंसा शुरू होने से पहले समाजवादी पार्टी के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी मौके पर मौजूद थे। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, उन्हें जांच में शामिल होने के लिए जल्द ही समन भेजा जाएगा। दिल्ली पुलिस का कहना है कि वरिष्ठ अधिकारियों ने सांसद से घटनास्थल से दूर रहने का अनुरोध किया था, लेकिन घटना से पहले वह उसी इलाके के आसपास मौजूद रहे। आरोपियों की पहचान के लिए कई पुलिस टीमें गठित की गई हैं और जिन लोगों की पहचान हो चुकी है, उन्हें हिरासत में लेने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Keywords: Turkman Gate Violence Case, Delhi Police Stone Pelting Investigation, Turkman Gate Illegal Demolition Violence, Delhi Riots CCTV Video Probe

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू