- Advertisement -

RCB ने तोड़ा राजस्थान रॉयल्स का रिकॉर्ड, IPL के इतिहास की सबसे महंगी टीम हुई साबित; 16,000 करोड़ से भी ज्यादा में बिकी फ्रेंचाइजी

राजस्थान रॉयल्स के बाद अब RCB का भी नया मालिक बन गया है। आदित्य बिड़ला ग्रुप के नेतृत्व में संघ ने बेंगलुरु की टीम को 1.78 बिलियन डॉलर में खरीदा।

3 Min Read

IPL 2026 से पहले Royal Challengers Bengaluru को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। Rajasthan Royals की मेगा डील के बाद अब RCB भी नए मालिक के हाथों चली गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आदित्य बिड़ला ग्रुप के नेतृत्व वाले एक कंसोर्टियम ने करीब 16,706 करोड़ रुपये (1.78 बिलियन डॉलर) में टीम को खरीद लिया है। इस ग्रुप में टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, बोल्ट वेंचर्स और ब्लैकस्टोन की प्राइवेट इक्विटी यूनिट भी शामिल हैं, जिससे यह डील काफी बड़ी और खास बन गई है।

- Advertisement -
Ad image

RCB बनी T20 की सबसे कीमती टीम, टूटा राजस्थान का रिकॉर्ड

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस कंसोर्टियम ने United Spirits Limited से समझौता कर Royal Challengers Bengaluru की पूरी हिस्सेदारी अपने नाम कर ली है। इस सौदे में टीम की पुरुष और महिला दोनों स्क्वॉड शामिल हैं, जो अभी Indian Premier League और Women’s Premier League की चैंपियन हैं। इस डील के बाद RCB T20 इतिहास की सबसे महंगी फ्रेंचाइजी बन गई, जिसने Rajasthan Royals की हालिया डील का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

नए चेहरों के हाथ में RCB की कमान, लीडरशिप टीम का ऐलान

नई डील के बाद टीम के नेतृत्व को लेकर भी तस्वीर साफ हो गई है। आर्यमन विक्रम बिड़ला को चेयरमैन की जिम्मेदारी दी जाएगी, जबकि सत्यन गजवानी वाइस-चेयरमैन की भूमिका निभाएंगे। निवेशक समूह में डेविड ब्लिट्जर और वायरल पटेल जैसे नाम भी शामिल हैं। कुमार मंगलम बिरला ने कहा कि IPL अब एक वैश्विक स्पोर्ट्स ब्रांड बन चुका है और RCB के साथ जुड़ना उनके ग्रुप के लिए अंतरराष्ट्रीय खेल जगत में अपनी पकड़ मजबूत करने का बड़ा अवसर है।

- Advertisement -
Ad image

BCCI की मंजूरी के बाद बदलेगा RCB का पूरा चेहरा

इस बड़ी डील को अभी अंतिम मंजूरी मिलना बाकी है, क्योंकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) की हरी झंडी जरूरी होगी। यदि सभी औपचारिकताएं पूरी हो जाती हैं, तो Indian Premier League 2026 में RCB नई ओनरशिप और नए विज़न के साथ मैदान में नजर आ सकती है। इस सौदे ने एक बार फिर दिखा दिया है कि IPL की वैल्यू लगातार बढ़ रही है और बड़े निवेशकों की दिलचस्पी इसमें तेजी से बढ़ रही है।

Keywords: Royal Challengers Bengaluru Sale, RCB New Owner 2026, IPL Franchise Valuation Record, Aditya Birla Group RCB Deal

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू