मिडल ईस्ट में जारी लड़ाई का असर दुनिया की आधी आबादी पर पड़ता नजर आने लगा है। असर पड़ने का सबसे बड़ा कारण एलपीजी और पेट्रोल-डीजल की किल्लत है। वहीं, इस कमी को पूरा करने और लोगों पर इसका ज्यादा असर न पड़े, इसके लिए भारत सरकार लगातार कोशिश कर रही है। इसी कड़ी में अब घरेलू रसोई गैस बुक करने के लिए आपको इन नियमों का पालन करना पड़ेगा। दरअसल, एलपीजी (LPG) सिलेंडर की बुकिंग को लेकर नए नियम इस प्रकार हैं।
सरकार और गैस कंपनियों के नए नियम
सरकार और गैस कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर बुकिंग को लेकर नई व्यवस्था लागू की है, जिसमें अलग-अलग श्रेणी के उपभोक्ताओं के लिए समय अंतराल तय किया गया है। नए नियमों के मुताबिक—
- जिन उपभोक्ताओं के पास केवल एक सिलेंडर है, वे 25 दिन पूरे होने के बाद ही अगली बुकिंग कर सकेंगे।
- दो सिलेंडर रखने वाले ग्राहकों को अब गैस बुकिंग के लिए 35 दिन का इंतजार करना होगा।
- वहीं, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को अगली बुकिंग के लिए 45 दिन का इंतजार करना पड़ेगा, ताकि सब्सिडी का संतुलित वितरण सुनिश्चित किया जा सके।
पीएम मोदी ने कहा था …
बता दें कि पीएम मोदी ने राज्यसभा में दिए अपने भाषण के दौरान कहा था कि वर्तमान संकट ने पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था को झकझोर कर रख दिया है। पश्चिम एशिया में अब तक हुए नुकसान से उबरने में वैश्विक स्तर पर काफी समय लग सकता है। भारत पर इसका असर न्यूनतम रहे, इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। देश की अर्थव्यवस्था के मूल आधार मजबूत हैं और सरकार बदलते हालात पर हर पल नजर बनाए हुए है।
सरकार इस संकट के तात्कालिक, मध्यम अवधि और दीर्घकालिक प्रभावों को ध्यान में रखते हुए एक ठोस रणनीति के साथ काम कर रही है।
ऊर्जा संकट मंडराया …
पीएम मोदी ने बताया कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन सप्ताह से अधिक का समय हो चुका है। इस युद्ध ने पूरे विश्व में गंभीर ऊर्जा संकट पैदा कर दिया है। भारत के लिए भी यह स्थिति चिंताजनक है।
इस युद्ध से हमारे व्यापार के रास्ते प्रभावित हो रहे हैं। इससे पेट्रोल, डीजल, गैस और फर्टिलाइजर्स जैसे जरूरी सामान की सप्लाई प्रभावित हो रही है। खाड़ी देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं और काम करते हैं। उनके जीवन और आजीविका की सुरक्षा भी भारत के लिए बहुत बड़ी चिंता है।
Keywords: LPG Booking New Rules, Gas Cylinder Booking Rules India, Gas Booking Update India, LPG Subsidy Rules, Domestic Gas Cylinder Booking, LPG News India

