- Advertisement -

Dhurandhar The Revenge: आर माधवन ने सिख समुदाय से मांगी माफी, ‘धुरंधर 2’ के इस विवादित सीन से मचा था बवाल

आर माधवन ने 'धुरंधर 2' के एक सीन में स्मोकिंग दिखाए जाने पर सिख समुदाय से माफी मांगी। उन्होंने एक भावुक संदेश में इस सीन के पीछे की वजह भी स्पष्ट की।

2 Min Read

अभिनेता आर. माधवन ने अपनी फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के एक विवादित सीन को लेकर सफाई दी है। इस सीन में उनके किरदार को सिगरेट पीते हुए दिखाया गया था, जिस पर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई। माधवन ने इंस्टाग्राम पर अपने संदेश में सिख समुदाय और दर्शकों से माफी मांगी और स्पष्ट किया कि उनका इरादा किसी की भावनाओं को आहत करने का नहीं था। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का दुख है और उन्होंने पूरी जिम्मेदारी स्वीकार की।

- Advertisement -
Ad image

आर माधवन ने सीन को लेकर दी सफाई

इंस्टाग्राम पर वीडियो मैसेज शेयर करते हुए, माधवन ने कहा कि सीन को लेकर थोड़ी गलतफहमी हो गई थी। उन्होंने बताया कि सीन से पहले सिगरेट पूरी तरह बुझा दी गई थी और स्क्रीन पर धुआं कहीं नहीं दिखा। उन्होंने जोर देकर कहा कि फिल्म टीम का सिख समुदाय और उनके मूल्यों के प्रति गहरा सम्मान है। उन्होंने आगे कहा, डायरेक्टर आदित्य धर उन्हें सीन स्टार्ट होने से पहले ही सिगरेट बुझाने को कह दिया था और सीन में सिगरेट-स्मोकिंग नहीं दिखाया जाएगा। माधवन ने यह भी बताया कि हर फिल्म रिलीज से पहले वे गोल्डन टेम्पल जाते हैं।

यहां देखे वीडियो-

फिल्म की सफलता पर बोले माधवन

माधवन ने बताया कि उनके किरदार अजय सान्याल की एक विशेषता सिगरेट पीना थी, लेकिन इसका उद्देश्य किसी समुदाय को ठेस पहुंचाना नहीं था। आपको बता दें कि रणवीर सिंह की यह फिल्म रिलीज के बाद 700 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है। जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज की इस फिल्म में संजय दत्त, माधवन, राकेश बेदी और अर्जुन रामपाल भी हैं। आदित्य धर निर्देशित यह सीक्वल 19 मार्च को रिलीज हुई थी।

- Advertisement -
Ad image

Keywords: R. Madhavan Dhurandhar 2 Apology, Dhurandhar 2 Smoking Scene Controversy, Aditya Dhar Dhurandhar Sequel, Dhurandhar 2 Box Office Collection

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू