आम आदमी पार्टी में राघव चड्ढा के हालिया बयान को लेकर अंदरूनी मतभेद सामने आने लगे हैं। नेता अनुराग ढांडा ने उन पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह अब पहले जैसी बेबाकी से पार्टी और सरकार के मुद्दों पर नहीं बोल रहे। वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी इशारों में कहा कि पार्टी लाइन से हटकर बयान देने वालों पर कार्रवाई हो सकती है।
अनुराग ढांडा ने शेयर किया पोस्ट
आम आदमी पार्टी के नेता अनुराग ढांडा ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट शेयर कर लिखा, “हम केजरीवाल के सिपाही हैं। निडरता पहली पहचान है हमारी। कोई मोदी से डर जाए तो लड़ेगा क्या देश के लिए? संसद में थोड़ा सा समय मिलता है बोलने का पार्टी को, उसमें या तो देश बचाने का संघर्ष कर सकते हैं या एयरपोर्ट कैंटीन में समोसे सस्ते करवाने का। गुजरात में हमारे सैंकड़ों कार्यकर्ता बीजेपी की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए, क्या सांसद साहब सदन में कुछ बोले? पश्चिम बंगाल में वोट का अधिकार छीना जा रहा है। सदन में प्रस्ताव आया CEC के खिलाफ तो भाई साहब ने साइन करने से मना कर दिया।”
हम केजरीवाल के सिपाही हैं। निडरता पहली पहचान है हमारी।
— Anurag Dhanda (@anuragdhanda) April 3, 2026
कोई मोदी से डर जाए तो लड़ेगा क्या देश के लिए?
संसद में थोड़ा सा समय मिलता है बोलने का पार्टी को, उसमें या तो देश बचाने का संघर्ष कर सकते हैं या एयरपोर्ट कैंटीन में समोसे सस्ते करवाने का।
गुजरात में हमारे सैंकड़ों…
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने चड्ढा पर उठाए सवाल
राघव चड्ढा के बयान को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इशारों में कहा कि चड्ढा पार्टी लाइन से हटकर बात कर रहे हैं और उनकी सोच अलग नजर आ रही है। मान ने यह भी स्पष्ट किया कि अगर कोई नेता तय मुद्दों से हटकर बयान देता है, तो पार्टी ऐसे मामलों में सख्त कदम उठाती है।
सौरभ भारद्वाज ने संसद में भूमिका पर उठाए सवाल
AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने भी राघव चड्ढा पर निशाना साधते हुए कहा कि वे संसद में गंभीर मुद्दों की बजाय हल्की बातों पर ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या चड्ढा ने पार्टी कार्यकर्ताओं या लोकतंत्र से जुड़े अहम मामलों पर आवाज उठाई। भारद्वाज ने यह भी कहा कि सीमित समय का उपयोग जरूरी मुद्दों के लिए होना चाहिए, लेकिन चड्ढा उस जिम्मेदारी में सक्रिय नजर नहीं आ रहे।
Just saw ur video Raghav bhai.
— Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) April 3, 2026
I just want to say – “जो डर गया, समझो मर गया” pic.twitter.com/cgXN9cI4aG
आतिशी ने राघव चड्ढा से किए तीखे सवाल
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने राघव चड्ढा पर निशाना साधते हुए कहा कि वे बीजेपी और प्रधानमंत्री से सवाल उठाने से बच रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश इस समय बड़े संकट से गुजर रहा है, जहां लोकतंत्र और संविधान पर खतरा मंडरा रहा है। आतिशी ने आरोप लगाया कि चुनाव से जुड़े मुद्दों पर भी चड्ढा खुलकर बोलने से हिचक रहे हैं, जबकि ऐसे समय में मजबूत आवाज उठाने की जरूरत है।
#WATCH दिल्ली: राज्यसभा में राघव चड्ढा को उप-नेता के पद से हटाए जाने पर दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी ने कहा, "आज हमारा देश एक संकट के दौर से गुज़र रहा है। लोकतंत्र और संविधान पर हमले हो रहे हैं। पश्चिम बंगाल चुनावों में वोटों की चोरी की जा रही है… पूरा विपक्ष इसके… pic.twitter.com/UtWS7Lbs4B
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 3, 2026
आतिशी ने राघव चड्ढा पर आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी हो रही है और चुनाव आयोग का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है, लेकिन राघव चड्ढा इस पर खुलकर बोलने से बच रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जब विपक्ष ने इस मुद्दे पर सख्त कदम उठाने की कोशिश की, तब भी चड्ढा ने समर्थन नहीं दिया। साथ ही, उन्होंने महंगाई और एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती कीमतों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि आम लोगों के लिए घर चलाना मुश्किल हो रहा है, लेकिन इस पर भी उनकी ओर से कोई ठोस आवाज नहीं उठ रही।
कपिल मिश्रा का AAP पर तीखा हमला
दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने राघव चड्ढा के बयान को लेकर आम आदमी पार्टी पर कड़ा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के अंदर सत्ता और फायदे को लेकर आपसी टकराव चल रहा है। मिश्रा ने कहा कि पार्टी में वही लोग टिक पाते हैं जो नेतृत्व के मुताबिक चलते हैं, जबकि अलग सोच रखने वालों के लिए जगह नहीं है।
#WATCH | दिल्ली | दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने AAP नेता राघव चड्ढा के बयान पर कहा, "ये तो माल के बटवारे की लड़ाई है। दिल्ली को लूटा गया, पंजाब को लूटा गया और अब चोरों की गैंग में माल के बटवारे की लड़ाई होने लगी है। कहानी बस इतनी सी है कि अगर किसी के मुंह में जबान है और… pic.twitter.com/kXqWqXXc9p
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 3, 2026
पद से हटाए जाने पर क्या बोले राघव चड्ढा?
आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को राज्यसभा के उपनेता पद से हटा दिया, जिसके बाद उन्होंने कड़ी प्रतिक्रिया दी। चड्ढा ने आरोप लगाया कि उनकी आवाज दबाने की कोशिश हो रही है।
Silenced, not defeated
— Raghav Chadha (@raghav_chadha) April 3, 2026
My message to the ‘aam aadmi’
—
खामोश करवाया गया हूँ, हारा नहीं हूँ
'आम आदमी’ को मेरे संदेश pic.twitter.com/poUwxsu0S3
वीडियो जारी कर उन्होंने कहा कि वह आम लोगों की बात सदन में उठाते थे और चुप कराए जाने के बावजूद पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उनकी खामोशी को कमजोरी न समझा जाए, क्योंकि वह किसी भी वक्त बड़ा कदम उठा सकते हैं।
Keywords: Raghav Chadha AAP Controversy, AAP Internal Conflict News, Saurabh Bhardwaj Statement

